bigg boss 12 में पॉर्न स्टार के साथ जोड़ी बनाएगी ये एक्ट्रेस, एक सप्ताह की फीस सुनकर उड़े सलमान के होश

Mohit
0

सलमान खान के रियेलिटी शो बिग बॉस 12 का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीजन के दो प्रोमो रिलीज किये जा चुके हैं। हाल ही में मेकर्स ने इसका पहला प्रोमो रिलीज किया, जिसमें सलमान ने बताया कि यह सीजन विचित्र जोड़ियों से भरा होगा। ब्रिटिश पोर्न स्टार डैडी डी और एक्ट्रेस माहिका शर्मा शो में एंट्री ले सकते हैं।खबरें गर्म हैं कि दोनों बिग बॉस के घर में कैद होने के लिए इतनी फीस चार्ज करेंगे, जिसे सुन आप हैरान रह जाएंगे। बता दें कि महिका शर्मा पूर्वोत्तर के राज्य असम की रहने वाली हैं। बिग बॉस का हिस्‍सा बनने के लिए यह जोड़ी सबसे ज्‍यादा रुपये चार्ज कर रही है। खबरों की मानें तो डैनी डी और माहिक शर्मा की जोड़ी को एक हफ्ते के 95 लाख रुपये मिलेंगे। डैनी डी और माहिका इस समय द मॉडर्न कल्‍चर नाम के एक प्रोजेक्‍ट पर काम कर रहे हैं जो भारत और अमेरिका में शूट किया जा रहा है। गौरतलब है कि डैनी डी बिग बॉस के शो में कंटेस्‍टेंट के तौर पर नजर आयेंगे। इससे पहले सनी लियोनी इस शो का हिस्‍सा रह चुकी हैं। जब सनी बिग बॉस की कंटेस्टेंट बनी थीं तब वो एक पोर्न स्टार थीं। बिग बॉस के घर में सनी लियोनी की मुलाकात फिल्‍ममेकर महेश भट्ट से हुई थी। जहां उन्‍होंने सनी लियोनी को फिल्‍म का ऑफर दिया था। खबरों के अनुसार शो में 21 प्रतिभागी होंगे। इनमें से 3 सेलेब्‍स जोडिया और 3 नॉर्मल जोडिया होंगी। इसके अलावा 9 जोडिया बिग बॉस के घर के अंदर बनाई जायेगी। खबरें है कि मिलिंद सोमन और उनकी पत्‍नी अंकिता कोनवार बिग बॉस 12 में कंटेस्‍टेंट के तौर पर नजर आयेंगे। इसी साल दोनों ने शादी की है। अब देखना दिलचस्‍प होगा कि शो में जोडिया क्‍या कमाल दिखाती है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Lik7VG

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top