राम मंदिर पर फैसला आते ही इस कांग्रेस नेता को किया बिग बॉस से बाहर, राहुल गांधी के हैं रिश्तेदार

Mohit
0

राम मंदिर पर फैसला आते हैं एक कांग्रेस नेता को किया बिग बॉस से बाहर कर दिया है। यह नेता राहुल गांधी के रिश्तेदार भी हैं। हालांकि यह फैंस के लिए शॉकिंग हो सकता है लेकिन सच है। बिग बॉस सीजन 13 से कांग्रेस सम​र्थक तहसीन पूनावाला शो से बाहर कर दिया गया है। हालांकि इतने जल्दी वो शो से बाहर क्यों कि हुए हैं इसके पीछे का कारण सामने नहीं आया है। जबकि फैंस को लग रहा था कि वो लंबे समय तक टिकेंगे।कहा जा रहा है कि शो में तहसीन का सफर दर्शकों के कम वोट्स मिलने की वजह से नहीं बल्कि उनके पॉलिटिकल कारणों की वजह से खत्म हुआ है। बताया गया है शो के मेकर्स को तहसीन के लॉयर्स ने कॉल करके उनको अर्जेंट्ली तहसीन से किसी राजनीतिक मुद्दे पर बात कराने के लिए कहा था। इसके बाद उन्हें शो से बाहर कर दिया गया।इस बाहर के वीकेंड शो से तहसीन को अचानक से एविक्ट किया गया है। इसको लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि इसको लेकर तहसीन ने अभी कुछ नहीं कहा है। इसको लेकर तहसीन पूनावाला की पत्नी मोनिका वाड्रा ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर तहसीन के के बाहर होने को लेकर एक बड़ी जानकारी शेयर की है । उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर तहसीन की फोटो शेयर करते हुए लिखा- इतना प्यार और सपोर्ट करने के लिए आप सभी का शुक्रिया। आयोध्या मामले और देश की मौजूदा पॉलिटिकल कंडीशन से जुडे़ कुछ राजनीतिक और लीगल कमिटमेंट्स की वजह से तहसीन को पॉपुलैरिटी के बावजूद अपनी बिग ब़ॉस की जर्नी को छोड़ना पड़ेगा और अपने पॉलिटिकल जोन में वापस आना पड़ेगा।आपको बता दें कि तहसीन पूनावाला राजनीति से गहरा ताल्लुक रखते हैं। तहसीन की पत्नी मोनिका वाड्रा, प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की कजिन हैं। इस वजह से तहसीन गांधी परिवार के रिश्तेदार है कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के ब्रदर इन लॉ भी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2p3wike

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top