
गुवाहाटी राजमार्ग पर मंगलवार की रात क लोकप्रिय गायक ने तांडव मचाया। पलटन बाजार में नशे में धुत गायक जीतुल सोनोवाल ने आम जनता के अलावा पुलिस वालों के साथ भी मारपीट की। जिसके कारण से पुलिस को गायक को हिरासत में लेना पड़ा। पुलिस से मिली जानकरी के मुताबिक पलटन बाजार थाने के पास जीतुल सोनोवान कार में बैठ कर शराब पर रहा था। नशें में धुत होकर सोनोवाल सड़क पर पैदल चल रहे लोगों से बिना वजह झगड़ने लगा। जब पुलिस ने झगड़ा बंद करवाने की कोशिश की तो सोनोवाल पुलिस से भी मारपीट करने लगा। सोनाेवाल ने पुलिस अधिकारी रंजित बरुवा आैर गुजानन टार्इट के वर्दी पर हाथ डाला आैर मारपीट करने पर उतारू हो गया। पुलिस ने उसे पकड़ कर स्वास्थ्य जांच के लिए गुवाहाटी मेडिकल काॅलेज भेज दिया। स्वास्थ्य जांच के बाद जीतुल सोनोवाल को थाने ले जाया गया। लेकिन शीर्ष पुलिस अधिकारी के दबाव में जीतुल को रिहा करना पड़ा। बता दें कि खबर लेने पहुंचे पत्रकारों से भी साेनोवाल ने दुर्व्यहार किया।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PyY68K

