क्या प्रियंका और निक जोनास का रिश्ता लव जिहाद नहीं है?

Mohit
0

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के अमरीकी सिंगर निक जोनास से रोका लेकर भी विवाद खड़ा करने की कोशिश की जा रही है। निक के साथ रोका को लेकर प्रियंका को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा असम टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर है। ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट(एआईयूडीएफ) की छात्र शाखा के अध्यक्ष होने का दावा करने वाले ने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के रोका को लेकर फेसबुक पर पोस्ट लिखी है। जेहरुल इस्लाम ने अपनी फेसबुक पोस्ट में धर्म के कथित ठेकेदारों को प्रियंका चोपड़ा का विरोध करने की चुनौती दी है। जेहरुल इस्लाम ने लिखा है, धर्म के ठेकेदार इसे लव जिहाद कहेंगे। जेहरुल इस्लाम की पोस्ट को धिंग से एआईयूडीएफ के विधायक अमिनुल इस्लाम ने शेयर भी किया है। जेहरुल इस्लाम के मुताबिक वह मंगलदई से है और गुवाहाटी में रहता है। प्रियंका और निक ने उनके रोका की तस्वीरें पोस्ट कर अपनी रिलेशनशिप को सार्वजनिक किया था। इस्लाम का कहना है कि जब हिंदू और मुस्लिम की शादी होती है तो कुछ लोग दूसरों को उकसाते हैं, लव जिहाद के नाम पर आतंक फैलाने की कोशिश करते हैं, अब प्रियंका ने एक ईसाई(निक जोनास)से सगाई की है, तो वे लोग इसे लव जिहाद करार क्यों नहीं दे रहे। बता दें कि निक जोनास, यानी कि निकोलस जेरी जोनास एक अमेरिकल सिंगर और एक्टर है| उनका जन्म 16 दिसम्बर 1922 को हुआ था| निक बचपन से ही नाटक करने लग गए थे और इसके लिए वो अपने पिता के साथ थिएटर में जाने लगे थे| कई सारे मशहूर प्ले उन्होंने किये है जिनमे ब्यूटी एंड दा बीस्ट जैसे नाम शामिल है| जब वो इस नाटक में काम कर रहे थे तभी उन्होंने एक क्रिश्मस प्रेयर नाम का गाना लिखा जिससे उन्होंने गायन की दुनिया में कदम रखा|

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2N4rTEn

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top