उड़नपरी हिमा दास का बायोपिक बनाएंगे अक्षय कुमार, शुरू की रिसर्च

Mohit
0

बाॅलीवुड में वायोपिक फिल्मों का दौर चल रहा है। नीरजा, दंगल, पैडमेन, परमाणु, राजी जैसी बायोपिक फिल्मों के हिट होने के बाद ऐसी कई और फिल्में बनने जा रहीं हैं जो रियल लाइफ पर आधारित है। बता दें कि बायोपिक की इस रेस में अक्षय कुमार आगे चल रहे हैं। अक्षय कुमार ने अब तक कई सारी अलग-अलग बायोपिक बना चुके हैं। अक्षय ने ‘रुस्तम’, ‘एयरलिफ्ट’ और हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘गोल्ड’ सभी एक बायोपिक है। अब अक्षय कुमार एक बार फिर से बायोपिक फिल्म लेकर आने जा रहे हैं और ये फिल्म भी एक खिलाड़ी पर ही होगी। दरअसल, अक्षय कुमार जल्द ही 18 वर्षीय एथलीट हिमा दास पर फिल्म बनाने की सोच रही हैं। ट्रैक इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बनी हिमा फिनलैंड के टैम्पेयर शहर में आयोजित IAAF वर्ल्ड अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत की इस उड़नपरी ने 400 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता और इतिहास रचा है। असम के नगांव जिले के धिंग गांव की रहने वाली 18 साल की हिमा दास एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। हिमा इंटरनेशनल लेवल पर किसी ट्रैक इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गई हैं।हिमा ने गोल्ड जीतकर अक्षय कुमार को भी किया खुशबता दें कि 18 साल की हिमा दास ने गोल्ड जीता और सबका दिल भी, उनकी इस जीत ने अक्षय कुमार को भी खुश कर दिया है। ट्रैक रनिंग की उपलब्धि से अक्षय कुमार काफी खुश हुए थे। अक्षय ने एक कार्यक्रम में ऐलान भी किया था कि वे हिमा दास पर बायोपिक बनाना चाहते हैं। अक्षय ने उऩकी उपलब्धि को बेहद खास बताया और युवाओं के लिए वो एक नए रास्ते खोल रही हैं।अक्षय कुमार के बैनर तले बनेगी यह फिल्मसभी जानते हैं कि अक्षय खुद फिटनेस के लेकर बेहद सर्तक हैं और वो खिलाड़ियों को लेकर भी काफी उत्सुक रहते हैं। अक्षय हिमा की फिल्म को खुद के बैनर तले बनाएंगे और इस फिल्म को लेकर बैनर से जुड़ी टीम जल्द ही हिमा पर रिसर्च शुरू करने वाली है। हिमा से इस फिल्म के राइट्स लेने की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू होगी।गोल्ड की डायरेक्ट भी हैं हिमा की फैन बता दें कि स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज फिल्म ‘गोल्ड’ में अक्षय के साथ काम कर चुकीं डायरेक्टर रीमा कागती भी हिमा की फैन हो गई हैं। हालांकि, उनसे जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा ‘मुझे यह तो नहीं पता कि मैं किस पर फिल्म बनाऊंगी, मगर सच कहूं तो मुझे हिमा ने काफी इंस्पायर किया है। मुझे विनेश फोगाट की जीत से भी बहुत इंस्पिरेशन मिली है। इन लोगों को सजदा किए बिना आप रुक नहीं सकते। ये वो लोग हैं जो अपनी मेहनत से सही मायनों में मुल्क का नाम रोशन करते हैं।हिमा का गोल्ड जीतना असाधारणअक्षय ने हिमा को लेकर कहा कि, मैं हिमा दास पर बायोपिक बनाना चाहता हूं क्योंकि वो ट्रैक रनर हैं। गांव से ताल्लुक रखने वाली लड़की का ट्रैक रनिंग में गोल्ड मेडल जीतना असाधारण है। ट्रैक पर परफॉर्म करने में भारत थोड़ा कमजोर है, मुझे लगता है हमें इस खेल को प्रोत्साहन देना चाहिए और सपोर्ट करना चाहिए। हम रोजाना बस या ट्रेन पकड़ने के लिए भागते हैं इसलिए हमें इस खेल में भी आगे होना चाहिए। हमें दूसरे देशों को अपना टैलेंट दिखा देना चाहिए, मुझे उनकी जिंदगी पर बायोपिक बनाने में बहुत खुशी होगी

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wsx0Hs

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top