फिल्म अभिनेता गुण महंत के निधन से शोक की लहर

Mohit
0

असमिया फिल्म तथा नाट्य जगत के जाने-माने अभिनेता गुण महंत अब नहीं रहे। सोमवार सुबह अस्पताल में ले जाते समय रास्ते में ही उनका निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे तथा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताई है। उनके निधन से असम का सांस्कृतिक जगत स्तब्ध है।पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सोमवार सुबह अचानक उनको सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई तो तत्काल उन्हें नगांव के जीडी नर्सिंग होम ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने अंतिम सासंस ली। वे पिछले कई वर्षों से स्नायुरोग और दिल की बीमारी से पीड़ित थे। नगांव के विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों से जुड़े गुण महत कई चर्चित असमिया फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेर चुके हैं। उनके फिल्मों में कन्यादान, अधिनायक, उजनिर दुजनी गाभरु आदि थे। उन्होंने 50 से अधिक फिल्म तथा टीवी सीरियलों में अभिनय किया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PIfms1

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top