प्रियंका चोपड़ा के माफीमाने से भी नहीं मानी सिक्किम सरकार, रखी ऐसी मांग

Mohit
0

सिक्किम को लेकर दिया गया बयान बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को भारी पड़ गया। बयान को लेकर हुई कड़ी आलोचना के बाद प्रियंका ने सिक्किम की सरकार से लिखित में माफी मांगी है। हालांकि इसके बाद भी ये मामला शांत होता नहीं दिख रहा है। अब सिक्किम के पर्यटन सचिव सी ग्यांग्पो भूटिया ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि प्रियंका चोपड़ा का माफीनामा हमें मिला है, लेकिन हम इससे संतुष्टि नहीं हैं। हमने उन्हें कहा है कि वो एक और पत्र हमें भेजें और सीधे तौर पर अपनी बात कहें। उन्होंने कहा कि एक लाइन की माफी संतोषजनक नहीं है। यह पूछे जाने पर कि प्रियंका के बयान को राज्य सरकार किस तरह ले रही है, उन्होंने कहा कि जो भी उन्होंने कहा है वो पूरी तरह गलत है। ये सिक्किम की छवि को खराब करने का काम है। उन्हें दोबारा माफी मांगने को कहा गया है। हमें प्रियंका के अगले लेटर का इंतजार है। हालांकि प्रियंका की तरह से इस बावत कोई दूसरा पत्र अभी तक नहीं लिखा गया है।गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में भाग लेने कनाडा गई थी। फिल्म फेस्टिवल में प्रियंका की मूवी पाहुना को दिखाया गया। फिल्म की खूब तारीफ हुई। 7 सितंबर को प्रियंका ने ईटी कनाडा को एक इंटरव्यू दिया। इसमें प्रियंका ने बताया कि उनकी फिल्म उस क्षेत्र (सिक्किम) की पहली फिल्म है। प्रियंका ने कहा रि यह सिक्किम की फिल्म है। सिक्किम पूर्वोत्तर भारत का छोटा सा राज्य है, जिसकी कोई फिल्म इंडस्ट्री नहीं है और न ही किसी ने वहां से किसी ने फिल्में बनाई है और यह उस क्षेत्र से आई पहली फिल्म है, क्योंकि वह उग्रवाद से बहुत परेशान है और वहां चिंताजनक स्थितियां हैं। मैं बहुत उत्साहित हूं। फिल्म की थीम पर बताते हुए प्रियंका ने कहा कि यह फिल्म दो बच्चों और शरणार्थी संकट पर उनके दृष्टिकोण पर आधारित है। बिना यह समझे कि अचानक उन्हें क्यों अपने बैग पैक करने पड़ते हैं और एक जगह से दूसरी जगह जाना पड़ता है। इसलिए यह बच्चों के दृष्टिकोण से उन सभी पर बात करती है। प्रियंका के इंटरव्यू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने सिक्किम को लेकर दिए गए बयान को लेकर प्रियंका की जबरदस्त खिंचाई की। कुछ ने तो उन्हें मूर्ख तक करार दिया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MtDwbH

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top