Gold का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, जल्द ही 100 करोड़ क्लब में लेगी एंट्री

Mohit
0

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई फिल्म ‘गोल्ड’ अपने पहले दिन से ही बेहतरीन कमाई को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 5 दिन लम्बा वीकेंड मिला था, जिसके दम पर इसने पहला हफ्ता पूरा करने से पहले ही सुपरहिट फिल्मों की श्रेणी में एंट्री ले ली थी। 7 दिन का सफर पूरा करने के बाद भी ‘गोल्ड’ की ताबड़तोड़ कमाई में किसी प्रकार की कमी नहीं आई है और इसने सिनेमाघरों में 10 दिन का सफर पूरा कर लिया है।बॉलीवुड लाइफ हिन्दी आपको ‘गोल्ड’ के 9 दिनों की कमाई तो पहले ही बता चुका है और अगर बॉक्स ऑफिस इंडिया मैग्जीन की ताजा रिपोर्ट की मानें तो ‘गोल्ड’ ने अपने 10वें दिन 1.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। अब फिल्म की कुल कमाई 91.05 करोड़ रुपये हो गई है।पहले दिन फिल्म ने 25.25 करोड़, दूसरे दिन 8.10 करोड़, तीसरे दिन 10.10 करोड़, चौथे दिन 12.30 करोड़, पांचवे दिन 15.55 करोड़, छठे दिन 4 करोड़, सांतवें दिन 4.60 करोड़, आठवें दिन 6.10 करोड़, नवें दिन 3.30 करोड़ और दसवें दिन 1.75 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की है। फिल्म ‘गोल्ड’ के आंकड़े देखकर यह साफ तौर पर कहा जा सकता है कि यह जल्द ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी। इसी के साथ अक्षय कुमार का विजय रथ एक कदम और आगे बढ़ जाएगा। पिछले कुछ समय से उन्होंने एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है और यह सिलसिला ‘गोल्ड’ के साथ भी आगे बढ़ने जा रहा है।वैसे हम आपको ये भी बता दें कि 100 करोड़ की कमाई के बावजूद भी ट्रेड पंडित अक्षय कुमार की फिल्म से थोड़े नाराज हैं। ‘गोल्ड’ को बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह की शुरूआत मिली थी, उसके बाद ट्रेड इससे कम से कम 150 करोड़ के कारोबार की उम्मीद कर रही थी लेकिन फिल्म ऐसा करने में नाकामयाब रहेगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2P6N61a

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top