
बॉलीवुड की फेमस डांसर मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपने हॉट वीडियो से धमाल मचा रही हैं। फिल्म पटाखा के नए गाने ने उन्हें फिर से सुर्खियों में ला दिया है। फिल्म पटाखा का नया गाना हैलो हैलो हाल ही में रिलीज किया गया है।विशाल भारद्वाज ने अपनी इस फिल्म के हैलो हैलो गाने के लिए जिस मकसद से मलाइका अरोड़ा को सेलेक्ट किया, वह पूरा हो चुका है, क्योंकि लंबे समय बाद इस गाने में मलाइका अरोड़ा के ठुमके लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं। 4 सितंबर को रिलीज किए गए इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 13,142,060 बार देखा जा चुका है। छैय्या छैय्या, मुन्नी बदनाम हुई और अनारकली डिस्को चली जैसे कई आइटम नंबर कर चुकी मलाइका एक बार फिर उसी देसी अंदाज में हैलो हैलो गाने पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं।फिल्म पटाखा की बात करें तो ये दो ऐसी सगी बहनों की कहानी है, जो एक-दूसरे के खून की प्यासी हैं और आपस में खूब लड़ाई-झगड़ा करती हैं। फिल्म में दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा और टीवी एक्ट्रेस राधिका मदान बहनों के किरदार में नजर आने वाली हैं।पटाखा में कॉमेडियन-एक्टर सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। हालांकि सुनील इस फिल्म में कॉमेडी करते नहीं, बल्कि मजेदार किरदार में नजर आने वाले हैं। पटाखा 28 सितंबर को सिनेमाघरों रिलीज हो रही है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wVNMyV

