
पाॅपुलर रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 16 सितंबर से टेलीकास्ट किया जाएगा। बता दें कि वैसे तो यह शो अक्टूबर में शुरू होता है लेकिन इस बार इसे एक महीने पहले शुरू किया जा रहा है। बिग बॉस सीजन 11 के बाद सीजन 12 के लिए लोगों की उत्सुकता काफी बढ़ गई है। खबरों के मुताबिक बिग बॉस 12 में पाेर्न स्टा डैनी डी एंट्री ले सकते हैं। माहिका शर्मा और डैनी डी जल्द ही एक साथ फिल्म Modern Culture में नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि डैनी डी पूर्व मिस टीन माहिका शर्मा के साथ एक कपल के तौर पर बिग बॉस के नए सीजन में एंट्री करने वाले हैं। आपको बता दें कि डैनी डी का नाम दुनिया के सबसे मशहूर पोर्न स्टार की लिस्ट में शुमार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों को हर हफ्ते 95 लाख रुपये फीस के तौर पर अदा किए जाने की डील हुई हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि बिग बॉस शुरू होने के कुछ दिन पहले ही डैनी ने अपनी फीस बढ़ाने की डिमांड रख दी है। बताया जा रहा है कि अगर डैनी की डिमांड पूरी हो जाती है तो उनकी फीस 95 लाख रुपए से बढ़ाकर 1 करोड़ 25 लाख हो जाएगी।हालांकि डैनी डी ने कहा -मुझे इस बारे में कुछ भी पता नहीं है। मेरा मैनेजर इन सब चीजों को देखता है। मैंने शो के बारे में चर्चाएं तो काफी सुनी हैं लेकिन यह नहीं पता कि बिग बॉस के बारे में बात हो रही थी या फिर बिग ब्रदर के बारे में। मैं बिग बॉस 12 के लिए तभी हां कहूंगा जब माहिका शर्मा मुझसे वादा करें कि वह घर के अंदर मेरा ख्याल रखेंगी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MkR5oS

