वायरल हुआ साड़ी में दिलबर गाने पर इस लड़की का धमाकेदार डांस, नोरा को दे रही कड़ी टक्कर

Mohit
0

बॉलीवुड फिल्म सत्यमेव जयते का एक गाना दिलबर रिलीज के पहले दिन से ही लोगों के बीच मशहूर हो गया। सिंगर नेहा कक्‍कड़ की मखमली आवाज में इस रीमिक्‍स गाने का इन दिनों काफी पसंद किया जा रहा है और ऐसे में इस पर बनने वाली डांस वीडियो भी कम नहीं है।इस गाने पर बॉलीवुड एक्‍ट्रेस और मॉडल नोरा फतेही ने जबरदस्‍त डांस किया है। नोरा एक फेमस बेली डांसर हैं और इस गाने में उन्‍होंने इस हुनर का खूब इस्‍तेमाल किया है। इतना ही नहीं इस गाने का क्रेज इतना ज्‍यादा युवाओं में बढ़ गया था कि कइयों ने तो इस गाने के डांस स्‍टेप को फॉलो करके अपने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था।इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो काफी तेजी के साथ देखा जा रहा है। इस वीडियो में एक डांसर कनिष्का द्वारा किए गए डांस को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसी साल 10 जुलाई को यूट्यूब पर Kanishka Talent Hub द्वारा अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 9,387,253 देखा जा चुका है।दरअसल कनिष्‍का एक डांसर हैं और अक्‍सर सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियो शेयर करती रहती हैं। ऐसे में इस नए गाने पर कनिष्‍का के इस डांस को यूट्यूब पर खासी तारीफ मिल रही है। बता दें, दिलबर को नेहा कक्‍कड़, धवानी भानुशाली और इक्‍का ने गाया है, लेकिन यह गाना पुरानी फिल्‍म सिर्फ तुम का फेमस गाना है, जिसपर सुष्मिता सेन थिरकती हुई नजर आई थीं। सिर्फ तुम के इस गाने को सिंगर अल्‍का याग्निक ने अपनी आवाज दी थी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2x0giiR

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top