आदिल हुसैन ने उठाया सवाल, बड़ी संख्या में लड़कियों का हो रहा अपहरण, क्यों नहीं उठती आवाज?

Mohit
0

हर दिन 270 लड़कियां देश से गायब होती है, जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। इतनी बड़ी संख्या में गायब हो रही लड़कियां आखिर जाती कहां है? ये एक बहुत बड़ा सवाल है आैर इसका जवाब है देह व्यापार। कुछ लड़कियां इस धंधे में सौदेबाजी के जरिए आती है तो कर्इ लोग बहुताें को अगवा करके लाते हैं। एेसा ही कुछ फिल्म लव सोनिया में दिखया गया है।फिल्म अभिनेता आदिल हुसैन ने हिंदी समाचार पत्र से हुई विशेष बातचीत में कहा की फिल्म लव सोनिया एक संवेदनशील विषय पर बात करती है जिसमें लड़कियों का अपहरण कर उन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया जाता है। इस पर आदिल हुसैन ने यह सवाल उठाया कि अगर देश की 19000 बेटियां सेक्स ट्रैफिकिंग के माध्यम से देह व्यापार के धंधे में ढकेल दी जा रही है और इस पर कोई कुछ भी नहीं बोल रहा है।अगर ऐसा देश के 19000 नेताओं, डॉक्टरों और इंजीनियर्स को अगर कोई किडनैप कर ले तो क्या इसी प्रकार देश में शांति बनी रहेगी? नहीं ना। फिर इस पर कोई कुछ नहीं कर रहा। उन्होंने अफ़सोस के साथ कहा कि क्यों हमें फिल्म बनाकर लोगों का ध्यान इस ओर खींचना पड़ता है? गौरतलब है कि फिल्म लव सोनिया में रिचा चड्ढा फ्रीडा पिंटो और आदिल हुसैन की अहम भूमिका है। यह फिल्म भारतीय महिलाओं को जबरन देह व्यापार में धकेलने पर आधारित है। फिल्म 14 सितंबर को रिलीज़ होने वाली है। फिल्म का निर्देशन तबरेज नूरानी ने किया है। इस मौके पर आदिल हुसैन ने लोगों की मानसिकता में बदलाव लाने की भी बात कही। खासकर पुरुषों की ताकि इस प्रकार की परिस्थिति को बदला जा सके।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2p1N2Vu

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top