
एक्टर सलमान खान ने इन दिनों अरुणाचल प्रदेश की सुंदर वादियों में हैं। जहां उन्होंने अरुणाचल प्रदेश की पारंपरिक ड्रेस मोनपा भी पहनी है। दरअसल सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से लेटेस्ट फोटो शेयर की है। इस फोटो में अभिनेता सलमान खान ने मोनपा जैकेट पहनी है। साथ ही सलमान खान ने इस फोटो के जरिए लोगों को अरुणाचल प्रदेश घूमने का न्यौता भी दिया।अरुणाचल प्रदेश से सलमान खान ने रेड क्लर की मोनपा जैकेट पहने हुए फोटो साझा की है। इस फोटो पर सलमान खान लिखते हैं कि मैंने अरुणाचल प्रदेश की पांरपरिक सुंदर मोनपा जैकेट पहनी हुई है। अगर आप नेचर की सुंदर वादियों में शांति चाहते हैं तो सुंदर अरुणाचल प्रदेश पधारें। अरुणाचल प्रदेश के टूरिज्म ब्रांड अंबेस्डर जॉन अब्राहम हैं। बता दें सलमान खान इन दिनों बिग बॉस सीजन 12 को होस्ट कर रहे हैं साथ ही अपने फिल्म प्रोजेक्ट में बिजी हैं। बता दें सलमान खान के बैनल तले बन रही फिल्म लवयात्रि 5 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सलमान खान के बहनोई और अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा लीड रोल में हैं। आयुष शर्मा के अपोसिट वरिना हुसैन हैं। इन दिनों सलमान खान और फिल्म की पूरी टीम लवयात्रि के प्रमोशन में बिजी हैं। बता दें लवयात्रि फिल्म नाम पहले लवरात्रि था, जिसके टाइटल को लेकर काफी विवाद हुआ जिसके बाद फिल्म का नाम बदल दिया गया।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QjMTsf

