काबुलीवाला पर बनी Film बाइस्कोपवाला में नजर आएंगे पूर्वोत्तर के तीन सितारे

Mohit
0

रविंद्र नाथ टैगोर की काबुलीवाला पर आधारित फिल्म बाइस्कोपवाला का पोस्टर जारी कर दिया गया है। फिल्म में डैनी डेन्जोंगपा, गीतांजलि थापा, टिस्का चोपड़ा व आदिल हुसैन की अहम भूमिका है। इस फिल्म में एक फोटोग्राफर काबुल जाते हुए लापता हो जाता है, जिसकी बेटी उसकी जानकारी लेने भारत आती है। देब मेधेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 मई को रिलीज होगी।मेधेकर ने एक बयान में कहा, बायोस्कोपवाला के माध्यम से, मैं अपने दर्शकों को बताना चाहता हूं कि काबुलीवाला कौन था- उसकी खोज की कहानी क्या थी। उसके सफर का क्या मतलब था। इस फिल्म के माध्यम से इन सब को दिखाने में मैं कामयाब रहा।बता दें कि इस फिल्म में पूर्वोतर राज्यों के तीन एक्टर काम कर रहे हैं जिसमें डैनी डेन्जोंगपा, गीतांजलि थापा व आदिल हुसैन हैं। यह फिल्म 25 मई को रिलीज होगी। फिल्म के निर्माता सुनील दोशी हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LY1czX

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top