लाइव कॉन्सर्ट के दौरान हुए हमले पर सिंगर शान ने कहा- झूठी अफवाहें फैलाना बंद करें

Mohit
0

बाॅलीवुड सिंगर शान पर गुवाहाटी के लाइव काॅन्सर्ट के दौरान हमला हुआ। जब स्टेज पर पर परफॉर्म कर रहे थे तो उस समय एक शख्स ने उन पर पत्थर और कागज़ के गोले बनाकर फेंके। इस घटना का वीडिया सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग चिल्लाते हुए नजर अा रहे हैं यह असम है बंगाल नहीं। हालांकि शान ने हमले की खबर को झूठा बताया है और ट्विटर के ज़रिए इस मुद्दे पर सफाई पेश की। बता दें यह सारा बवाल एक बंगाली गाने के कारण हुआ। शान ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, यह सब बिल्कुल झूठ है। एक शख्स ने पेपर टिकट को रोल करके गुस्से में मुझपर फेंका था और गाना बंद करने के लिए कहा था...बस। प्लीज इस तरह की झूठी अफवाहें फैलाना बंद करें। पत्थरबाज़ी या पेपर के गोले फेंकने जैसा कुछ भी नहीं हुआ था। कॉन्सर्ट के वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग कार्यक्रम के दौरान हंगामा मचा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, बवाल तब शुरू हुआ जब शान ने स्टेज पर एक बंगाली गाना, गाना शुरू किया। इस पर वहां मौजूद लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया कि यह असम है बंगाल नहीं। इस वीडियो में शान लोगों को शांत कराते भी नज़र आ रहे हैं। हालांकि जब शान ने देखा कि मामला तूल पकड़ रहा है और उसे किसी अन्य ही दिशा में मोड़ा जा रहा है तो उन्हें सफाई देने के लिए सामने आना पड़ा। शान ने ट्विटर पर यह भी लिखा, मैं असम और वहां के लोगों से बेहद प्यार करता हूं। वहां मैंने खूबसूरत चीजें देखीं, नये दोस्त बनाए। वहां आयोजित किए गए हर कॉन्सर्ट के दौरान लोगों का भारी हुजूम उमड़ा है। किसी एक अनचाही घटना की वजह से इस खूबसूरत राज्य की छवि को धूमिल करना गलत है। जो कुछ भी हुआ वह बस उस वक्त आवेश में हुआ।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Q4aPA4

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top