
बॉलीवुड एक्ट्रेस और यूनिसेफ की ब्रैंड ऐंबेसडर प्रियंका चोपड़ा हाल ही में बांग्लादेश में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थियों के एक शिविर में गईं, जिसकी एक तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर शेयर की। इस फोटो के साथ प्रियंका ने लिखा, मैं रोहिंग्या शरणार्थियों के कैंप के दौरे पर हूं। मेरे अनुभवों को शेयर करने के लिए इंस्टाग्राम पर फॉलो करें। दुनिया को इनकी केयर करने की ज़रूरत है। हमें इनकी केयर करने की जरूरत है। बता दें कि प्रियंका असम टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। वहीं फोटो शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर उन्मुस्लिम Camp में नजर आईं प्रियंका चौपड़ा, सोशल मीडिया पर मिली ऐसी धमकीहें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स प्रियंका की फोटो और उसके कैप्शन पर अपने-अपने तरीके से रिएक्ट कर रहे हैं। यूजर्स ने प्रियंका से सवाल पूछा है कि क्या कभी वे कश्मीरी पंडितों के बीच भी गई हैं? इसके अलावा, उन्हें यह सलाह भी दी गई है कि कभी उन्हें देश के अंदर झांककर भी देखना चाहिए। क्योंकि गरीबी यहां भी कम नहीं है। एक यूजर ने लिखा है, कभी कश्मीरी पंडितों के बारे में भी सोचना...वो तो अपने देश के थे। एक अन्य यूजर ने लिखा, इंडिया से कमाते हो और दूसरे देशों में बांटते हो। वहीं एक यूजर ने सलाह दी कि प्रियंका को पाकिस्तान भी जाना चाहिए, वहां हिंदू नरक की जिंदगी जी रहे हैं। वे सलाखों के पीछे नहीं हैं, लेकिन कैदियों की तरह रहने को मजबूर हैं। एक ट्रोलर ने प्रियंका से सवाल किया है कि वे कितने रोहिंग्या बच्चों को गोद ले रही हैं। वहीं, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे प्रियंका का पब्लिसिटी स्टंट बताते हुए चैलेंज दिया है कि असली चैरिटी तो तब होगी, जब वे किसी रोहिंग्या से शादी कर लेंगी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2MG8PPS

