
रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर 2.0 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का पोस्टर, टीजर और ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में विलेन बने अक्षय कुमार का लुक भी दर्शकों का दिल जीत रहा है। पहली बार अक्षय ने अपने लुक के साथ ऐसा कुछ एक्सपेरिमेंट किया है। अक्षय कुमार का लुक काफी डरावना और भयानक है। ज्यादातर लोगों का मानना है कि अक्षय का ये लुक ग्राफिक्स के जरिए दिया गया है लेकिन हम आपको बता दें इस बात में जरा भी सच्चाई नहीं है। अक्षय कुमार का ये लुक घंटों की मेहनत के बाद दर्शकों के सामने आ पाया है। कई तकनीकी का इस्तेमाल करके अक्षय कुमार के इस लुक को तैयार किया गया जिसमें मेकअप आर्टिस्ट से लेकर प्लास्टर ऑफ पेरिस तक का इस्तेमाल किया गया है। अक्षय के मेकअप का मेकिंग वीडियो इनदिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। 16 नवंबर को रिलीज किए गए इस वीडियों को अबतक 2,399,375 बार देखा गया है। अक्षय कुमार इस फिल्म में साइंटिस्ट डॉक्टर रिचर्ड के नाम से जाने जाएंगे। जो मोबाइल फोन टॉवर से पर्यावरण को होने वाले खतरों के खिलाफ एक अलग तरह की जंग छेड़ देता है। फिल्म में चिट्टी और वैज्ञानिक बने रजनीकांत का मुकाबला सुपर पॉवरफुल अक्षय कुमार के किरदार से होगा। यह फिल्म 2010 में आई रोबोट के आगे की कहानी है। इस फिल्म के साथ बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी साउथ इंडस्ट्री में एंट्री कर रहे हैं। फिल्म की बड़ी खूबी इसके विजुअल इफेक्ट्स ही होंगे। इसके लिए करीब 3000 टेक्नीशियंस ने काम किया है। ये भी जानना दिलचस्प है कि फिल्म का vfx श्रीनिवास मोहन ने तैयार किया है। ये वही हैं जिन्होंने बाहुबली के स्पेशल इफेक्ट्स तैयार किए थे।2.0 को भारत की सबसे महंगी मूवी कहा जा रहा है। फिल्म 29 नवंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो रही है। फिल्म में भले ही लीड रोल सुपरस्टार रजनीकांत कर रहे हों, लेकिन विलेन का किरदार निभा रहे बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का किरदार भी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में सुधांशु पांडे और आदिल हुसैन जैसे स्टार्स भी हैं। फिल्म में संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने दिया है। यह फिल्म 2010 में आई फिल्म एंथिरन (रोबोट) की सीक्वल है, जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन भी थीं। ऐश्वर्या की जगह फिल्म 2.0 में एमी जैक्सन नजर आएंगी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zfRfKO

