
दिवाली के मौकै पर ठग्स ऑफ हिंदोस्तान रिलीज हुई। इस फिल्म का इंतजार दर्शकों को दो साल से था। फिल्म ने पहली दिन पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए 52.25 करोड़ की कमाई की लेकिन अब यह रिकार्ड एक महीने के अंदर ही टूटने वाला है।आमिर खान का यह रिकॉर्ड कोई और नहीं बल्कि रजनीकांत तोड़ने वाले हैं। रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर 2.0 29 नवंबर में रिलीज होने जा रही है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 6600 स्क्रीन पर रिलीज हो रही है। फिल्म को लेकर जबरदस्त बज क्रिएट हो चुका है। फिल्म समीक्षकों का मानना है कि रिलीज होती ही यह पिछले सारे रिकॉर्ड को धाराशायी कर देगी।ट्रेड एनलिसिस्ट के मुताबिक यह फिल्म पहले ही दिन 100-110 करोड़ की कमाई कर लेगी। वहीं अगर सिर्फ हिंदी वर्जन की बात करें तो यह फिल्म 50-60 करोड़ का आसानी से कारोबार कर सकती है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DUCYXG

