उल्फा के चीफ कमांडर को जुबिन गर्ग ने दे डाली सलाह, कहा छोड़ दें हथियार

Mohit
0

फिल्म गैंगस्टर में या अली गाने को अपनी आवाज देने वाले जुबिन गर्ग ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन उल्फा (आर्इ) के प्रमुख परेश बरूआ को सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि बरुआ को हथियार छोड़कर सरकार के शांति वार्ता में शामिल हो जाना चाहिए। जुबिन ने कहा कि परेश मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं आैर मेरे परिवार से उनके काफी अच्छे संबंध हैं। हम अक्सर फोन पर उनसे बात करते हैं। इसलिए अगर वह हथियार छोड़ देते हैं आैर घर वापस आ जाते हैं तो मुझे बहुत खुशी होगी। जागीरोड दौरे के दौरान बुधवार को जुबिन ने ये बातें कही। वहां पर उन्होंने सीताखला दुग्ध उत्पादक समाबार्इ समिति लिमिटेड के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर पहुंचे। उल्फा में शामिल हो रहे राज्य के युवाआें के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि लोगों को हिंसक साधन से बचना चाहिए आैर समाज में शांति आैर सद्भाव बनाए रखना चाहिए। एक कलाकार के रूप में मैं सभी से अपील करता हूँ कि हिंसा से दूर रहे आैर धैर्य रखने का प्रयास करें। अतीत में उलफा-आर्इ में शामिल बहुत से युवाआें शांति वार्ता में शामिल हो गए हैं आैर घर वापस आ गए हैं। लेकिन अब युवाआें में उल्फा-आर्इ को लेकर इस तरह का आकर्षण हैरान करने वाला है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zQiCui

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top