आंचल और सुजन ने की Dance Plus 4 के टॉप-8 में धमाकेदार एंट्री

Mohit
0

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला टीवी रियलिटी शो डांस प्लस 4 में टीम पुनीत से आंचल और सुजन की जोड़ी ने टॉप-8 में धमाकेदार एंट्री कर ली है। 11वें एपीशोड में इस जोड़ी ने शो में दिल से गाने पर अपनी शानदार प्रस्तुति दी और इस राउंड को जीता। डांस के दौरान दोनों की जुगलबंदी बेहतरीन रही।बता दें कि इस राउंड में इंटरनेशनल डांसर पॉपिन जॉन ने शानदार डांस किया और उन्हें सुपर जज रेमो डीसूजा ने 10 नंबर दिए। इसके बाद सभी तीन जजों की टीम से एक-एक डांसर को डांस करना था और जो डांसर पॉपिन जॉन के स्कोर को मैच करता, उसे इस राउंड का विजेता माना जाता।जिसके बाद टीम शक्ति से द वेटरन्स टीम धर्मेश से डी-कोर और टीम पुनित से आंचल और सुजन की जोड़ी ने धमाकेदार डांस किया। इस राउंड को जीतने के बाद विजेता के स्कोर डबल हो गए। कुछ भी रहा है हो लेकिन इस राउंड में टीम पुनित के डांसरों ने सबका दिल जीत लिया। आंचल और सुजन की जोड़ी को इसमें 20 अंकों के साथ जीत मिली। रेमो ने उन्हें 20 अंक देकर विजेता घोषित किया।एपीशोड के अंत में टॉप स्कोर करने वाली टीम पुनित को रेमो ने अपने दो डांसर को नॉमिनेट करने को कहा, जिसमें से एक टॉप-8 में एंट्री मिलेगी। इसके लिए पुनित ने हाउस ऑफ मुव्स और सुजन-आंचल को नॉमिनेट किया। जिसके बाद सुपर जज रेमो ने सुजन-आंचल को टॉप-8 में भेज दिया। शो के गेस्ट जज में करिश्मा कपूर आई थी। जिन्होंने डांसरों की जमकर तारीफ की।बता दें कि सुजन नेपाल के रहने वाले हैं। वहीं आंचल असम की रहने वाली हैं। असम की आंचल सरगम मालाकार की ट्रेनिंग का सारा खर्च धर्मेश उठाएंगे। धर्मेश ने कहा था कि आंचल अगर मुबंई में ट्रेनिंग करती हैं तो वह इसका पूरा खर्च उठाएंगे। धर्मेश ने असम में आंचल को तीन साल के लिए एक घर भी दिलाया है। गौर हो कि ऑडिशन में आंचल ने कहा था कि वो अपने पिता के लिए डांस प्लस की ट्रॉफी जीतना चाहती है। जब रेमो ने आंचल के माता-पिता को सेट पर बुलाया तो उन्होंने अपनी गरीबी बयां की, जिसे सुनकर सभी की आंखें नम हो गई थी।आठ महीने से बेरोजगार हैं आंचल के पिताआंचल के पिता के पास आठ महीने से कोई जॉब नहीं है। उनकी बेटी को जो चाहिए वे उसे दे नहीं सकते। वे खुद को अपनी बेटी के लायक नहीं मानते हैं। वहीं, शो पर दिखाए गए एक वीडियो में आंचल में कहा था कि मेरे पापा मेरे प्लस हैं। वे मेरा बहुत ख्याल रखते हैं। खुद भूखे रहकर मेरी जरूरतों को पूरा करते हैं। मैं अपने पापा को बहुत प्यार करती हूं और उनका सपना पूरा करना ही मेरा लक्ष्य है। देशभर के बेस्ट डांसर्स का सेलेक्शनबता दें कि यह डांस प्लस का चौथा सीजन है। इस बार टॉप-12 में देश के विभिन्न हिस्सों से बेहतरीन डांसर सेलेक्ट हुए हैं। शो के जजों में रेमो डूसूजा, धर्मेश, पुनीत और शक्ति मोहन हैं। वहीं शो के होस्ट राधव हैं। यह शो स्टार प्लस पर प्रसारित होता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2A3jvQo

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top