ब्रिस्टी के इंडिया डांसिंग सुपर स्टार में उपविजेता बनने पर एनडीआरएफ परिवार ने जताई खुशी

Mohit
0

नौ वर्ष की ब्रिस्टी सरकार ने ग्रैंड़ फिनाले इंडिया डसिंग सुपरस्टार सीजन-2 में फर्स्ट रनरअप को ट्रॉफी प्राप्त की । ब्रिस्टी ने 4 नवंबर, 2018 को लिटिल मिलेनियम स्कूल भरालुमुख के गुवाहाटी में अपना पहला ऑडिसन दिया था। किडजानिया एनसीआर दिल्ली में 22 दिसंबर, 2018 को सेमीफाइनल और 5 जनवरी 2019 को किडजानिया जोगेश्वरी मुंबई में डांसिंग सुपरस्टार सीजन-2 का फाइनल आयोजित किया गया। उत्साहित ब्रिस्टी ने अपने बयान में कहा कि यह मेरे जीवन का सबसे अच्छा क्षण है । मैं देश के डांसिंग सुपरस्टार सीजन-2 के प्रतिष्ठित खिताब को हासिल कर वास्तव में खुश और उत्साहित हूं। ब्रिस्टी सरकार के पिता प्रथम बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) गुवाहाटी में सेवारत हैं। उसने कई बार एनडीआरएफ बटालियन में अपनी कला का प्रदर्शन किया है । एनडीआरएफ कार्मिक ब्रिस्टी सरकार के प्रयासों की सराहना की है । प्रथम एनडीआरएफ़ के कमांडेंट एसके शास्त्री ने ब्रिस्टी सरकार की उपलब्धि की प्रशंसा की और अभिभावकों को बधाई दी । इंडिया डांसिंग सुपरस्टार सीजन-2 ज्यादा बड़ा और बेहतर और अंतर्राष्टीय शो भी है जिसमें पूरे देश के 30 से अधिक शहरों में आडिशन लिए गए । जो लोग खाते, सांस लेते, सोते हर समय नृत्य करते है तो यह वास्तविक प्रतिभा के लिए एक अविश्वसनीय रूप से मनोरंजक शो है जिसमें नृत्य के भविष्य की संभावना है ।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2MjF4BI

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top