Dance Plus 4: ग्रैंड फिनाले में एंट्री के बाद आंचल-सुजन ने किया एक और धमाका

Mohit
0

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला टीवी रियलिटी शो डांस प्लस 4 में असम के आंचल और नेपाल के सुजन ने ग्रैंड फिनाले में धमाकेदार एंट्री करने के बाद रविवार को प्रसारित किए गए एपिसोड में एक और धमाका कर दिया। इस एपिसोड में दोनों ने शानदार डांस किया। दोनों का यह एक्ट बहुत ही इमोशनल था। ना जाने कोई... कैसी है जिंदगानी गाने पर जैसे दोनों ने धमाका ही कर दिया। दोनों ने ऐसे मूव्स दिखाए जिसे देखकर सभी जज हैरान रह गए। इनके एक्ट में एक भूकंप को दिखाया गया, जिसमें आंचल-सुजन बिछड़ जाते हैं। डांस के बाद पुनीत आैर रेमो ने दोनों की जमकर तारीफ की। रेमो ने आंचल-सुजन को डबल प्लस यानी 15 अंक दिए। बता दें कि सुपर जज रेमो डिसूजा और जनता के स्कोर ने इस जोड़ी को टॉप-4 का फाईनलिस्ट बना दिया है। पिछले हफ्ते वर्तिका झा और वी-अनबीटेबल फाईनलिस्ट बने थे वहीं इस हफ्ते आंचल-सुजन और चेतन सालुंखे फाईनलिस्ट चुने गए हैं। ये चारों अगले हफ्ते ग्रैंड फिनाले में एक-दूसरे को चुनौती पेश करेंगे।गौर हो कि सुजन नेपाल के रहने वाले हैं। वहीं आंचल सरगम मालाकार असम के जोरहाट की रहने वाली हैं। यह डांस प्लस का चौथा सीजन है। शो के जजों में रेमो डिसूजा, धर्मेश, पुनीत और शक्ति मोहन हैं। वहीं शो के होस्ट राधव हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2CU44LA

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top