भूपेन हजारिका को भारत रत्न दिए जाने को लेकर बेटे तेज ने कही यह बात

Mohit
0

दिग्गज गायक और संगीतकार भूपेन हजारिका के बेटे तेज हजारिका ने रविवार को कहा कि उनके पिता को भारत रत्न देने की केंद्र सरकार की घोषणा मानवता, विविधता और भारत के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप की जीत है। सरकार ने शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, भारतीय जन संघ के दिवंगत नेता नानाजी देशमुख और दिवंगत गायक भूपेन हजारिका को भारत रत्न देने की घोषणा की थी।देश के नागरिकों को दिया जाने वाला यह सर्वश्रेष्ठ सम्मान है। रविवार को जारी एक ईमेल में तेज हजारिका को यह कहते हुए उद्धृत किया गया कि उनके गीतों में (भूपेन हजारिका) युवा एवं भारत के भविष्य को तलाशा जा सकता है।तेज ने कहा कि भूपेन हजारिका अपने गीतों में पूर्वोत्तर के मूल निवासियों के साथ भारत के सभी लोगों की समृद्ध संस्कृति का उत्सव मनाते हैं और वह भारतीयता के अनुभव में इन लोगों के शामिल होने की वकालत करते हैं क्योंकि संपूर्ण रूप से भारतीय सभ्यता की सफलता के लिए यह आवश्यक है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2S9PFob

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top