Dance Plus 4: ग्रैंड फिनाले में आंचल-सुजन की धमाकेदार एंट्री

Mohit
0

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला टीवी रियलिटी शो डांस प्लस 4 में असम के आंचल और नेपाल के सुजन की जोड़ी ने ग्रैंन फिनाले में धमाकेदार एंट्री कर ली है। सुपर जज रेमो डिसूजा और जनता के स्कोर ने इस जोड़ी को टॉप-4 का फाईनलिस्ट बना दिया है। इस हफ्ते आंचल-सुजन ने फिल्म धड़क के टाइटल सोंग पर शानदार प्रस्तुति दी। दोनों ने बेहतरीन डांस किया। दोनों ने एक से बढ़कर एक हैरान करने वाले मूव्स किये। परफॉरमेंस देखकर शक्ति ने आंचल-सुजन की जमकर तारीफ की। इसके बाद रेमो ने भी दोनों की खूब तारीफ की। इसके बाद सुजन ने कहा कि डांस प्लस ने मेरा सपना पूरा कर दिया। इसके लिए मैं बहुत थैंकफुल हूं कि मुझे आंचल जैसी पाटनर मिली। बता दें कि पिछले हफ्ते वर्तिका झा और वी-अनबीटेबल फाईनलिस्ट बने थे वहीं इस हफ्ते आंचल-सुजन और चेतन सालुंखे फाईनलिस्ट चुने गए हैं। ये चारों अगले हफ्ते ग्रैंड फिनाले में एक-दूसरे को चुनौती पेश करेंगे। गौर हो कि सुजन नेपाल के रहने वाले हैं। वहीं आंचल सरगम मालाकार असम के जोरहाट की रहने वाली हैं। यह डांस प्लस का चौथा सीजन है। शो के जजों में रेमो डिसूजा, धर्मेश, पुनीत और शक्ति मोहन हैं। वहीं शो के होस्ट राधव हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2G3Km3d

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top