वेस्‍टर्न हो या एथनिक हर ड्रेस में हॉट लगती हैं राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड

Mohit
0

फिल्‍म सिटीलाइट्स से बाॅलीवुड डेब्यू करने वाली पत्रलेखा मिश्रा पाैल मेघालय के शिलांग की रहने वाली है। इनका जन्म 20 फरवरी 1990 को हुआ। अपनी डेब्‍यू फिल्‍म में अमेजिंग परफॉर्मेंस देने के लिए इन्‍हें जाना जाता है। सिटीलाइट्स में पत्रलेखा के अपोजिट राजकुमार राव नजर आए थे। उसके बाद से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस कपल को कई जगहों पर एक साथ भी देखा गया है। पत्रलेखा ने फिल्‍म लव गेम्‍स और नानू की जानू में बेहतरीन अभिनय किया। दर्शक आज भी इन फिल्‍मों में उनके निभाए गए किरदार को नहीं भूल पाए हैं। ऐक्टिंग को लेकर पत्रलेखा काफी चूजी हैं। यही वजह है कि वह अलग-अलग तरह के किरदारों वाली फिल्‍में ही करती हैं। यूं तो पत्रलेखा को डांस के कई फॉर्म आते हैं लेकिन उन्‍हें भरतनाट्यम बेहद पसंद है। उन्‍होंने इसकी कई सालों तक ट्रेनिंग भी ली है। पत्रलेखा की ऑनस्‍क्रीन और ऑफस्‍क्रीन दोनों ही जगह ऐक्‍टर राजकुमार राव के साथ बेहतरीन केमेस्‍ट्री है। दोनों को एक साथ देखने पर मेड फॉर इच अदर कपल जैसी फीलिंग आती है।अभी हालही में पत्रलेखा ने सोशल मीडिया पर राजकुमार राव के लिए अपनी फिलिंग्स लिखी। उन्होंने लिखा कि जब पहली बार उन्होंने राजकुमार राव को फिल्म लव सेक्स और धोखा में देखा था, उनके मन में राजकुमार राव की छवि बिल्कुल खराब हो गई थी। पत्रलेखा ने आगे लिखा है कि राजकुमार राव ने पहली बार एक एड फिल्म में उन्हें देखा था और तभी उन्होंने सोच लिया कि वो पत्रलेखा से ही शादी करेंगे। पत्रलेखा और राजकुमार राव पिछले 8 सालों से साथ हैं। राजकुमार राव खुलकर अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के बारे में बातें करते हैं। एक्टर राजकुमार राव हलांकि पत्रलेखा से अपनी शादी की बात पर कहते हैं कि अभी उन दोनों की शादी उनके काम से हो रखी है। इस समय दोनों अपने-अपने काम में बहुत ज्यादा व्यस्त हैं इसलिए शादी के बारे में नहीं सोच सकते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2S3sOeb

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top