International Brand Ambassador की विजेता ने अपनी बोल्डनेस से उड़ाए सबके होश

Mohit
0

पूर्वोत्तर राज्य असम का नाम रोशन करने वालों लिस्ट में हिमा दास, बिनीत जैन और कृष्णकली के बाद भूमिका ब्रह्मा भी शामिल हो चुकी हैं। भूमिका ने हाल ही सिंगापुर में आयोजित मिस एंड मिसेज इंटरनेशनल ब्यूटी प्रतियोगिता 2018-19 में मिस इंटरनेशनल ब्रांड एंबेसडर का खिताब जीत कर असम को एक बार फिर गौरवान्वित किया है।आपको बता दें भूमिका असम के चिरांग जिले के बिजानी गांव की रहने वाली है। ये प्रतियोगिता 18-20 अक्टूबर के बीच सिंगापुर में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में लगभग बीस देशों ने अपने पारंपरिक पोशाक के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया था। आपको बता दें भूमिका महज 15 साल की है और कक्षा 10 की छात्रा हैं और इतनी कम उम्र में ही उन्होंने कई खिताब अपने नाम किए हैं। दरअसल, उन्होंने इस साल जुलाई के महीने में हरियाणा में आयोजित रॉयल इंडिया यूनिवर्स 2018 की राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीतने के तुरंत बाद अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लिया था, इतना ही नहीं भूमिका ने मिस रोंगाली-2018 में रनर-अप, और 2018-19 में मिस्टर एंड मिस बेस्ट कैटवॉक और आइकन खिताब जीता। वो कहती हैं कि मैं खिताब जीतने के बाद बहुत खुश हूं। भूमिका ने कहा कि मुझे इतना अच्छा लगा कि मेरे पारंपरिक बोडो डोखोना और अर्नाई को सभी कोनों से प्रशंसा मिली। उन्होंने कहा फिलहाल मैं अभी अपनी पढ़ाई और मॉडलिंग के बीच संतुलन बनाने की कोशिश कर रही हूं। इसके अलावा आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने की योजना बना रही हूं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IWHGqn

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top