
असम की आस्था दास ने Zee TV के सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स के ग्रैंड फिनाले में जगह बना ली है। इस छोटी सी बच्ची ने जी टीवी के इस रियलिटी शो के ग्रैंड फिनाले में पहुंचने वाले 6 कंटेस्टेंट्स में जगह बनाई है। अब इन्हीं 6 में एक विजेता चुना जाएगा।10वीं कक्षा की छात्राअसम की रहने वाली आस्था 10वीं कक्षा की छात्रा हैं तथा गुवाहाटी के नेरेंगी स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल में पढ़ती हैं। आस्था को अपनी सुरीली आवाज यूनिक सिंगिंग योग्यता के लिए जान जाता है। अपने इसी टैलेंट के दम पर वो इस शो के जजों और दर्शकों की चहेती बन चुकी है। सुरीली आवाज की धनी आस्था इस ग्रैंड फिनाले के आखिरी राउंड में विजेता की तगड़ी दावेदार है तथा उनके जीतने का मौका भी बहुत ज्यादा है। ग्रैंड फिनाले का आयोजन 8 जून शनिवार को किया जा रहा है।कई कार्यक्रमों ले चुकी हैं हिस्साजन्मजात टैंलेट की धनी आस्था गौतम दास तथा छाया दास की बेटी है और नामी नेशनल टीवी चैनल्स के कार्यम्रमों में हिस्सा ले चुकी हैं। इससे पहले Voice Kids 2017 के बैटल राउंड में भी भाग ले चुकी है। इसके अलाव वो Colors TV के Rising Star 2017 तथा Sony TV show Indian Idol में भी हिस्सा ले चुकी हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2WqiRug

