
असम की सुनी सिंघा और जयपुर की नैना शेख मॉडल्स ने लैक्मे फैशन वीक की मॉडल हंट प्रतियोगिता जीत ली है। यह हंट लैक्मे फैशन वीक के विंटर फेस्टिवल 2019 में भाग लेने के लिए प्रतियोगियों का चुनाव करने के लिए आयोजित किया गया था। अब इन दोनों मॉडल्स को अब विंटर फेस्टिवल में रैंप वॉक करने का अवसर दिया जाएगा जहां ये अपनी सुंदरता जलवा बिखेरेंगी।सुनी और नैना को उद्योग से जुड़े गुवाहाटी एक्सपर्ट्स के पैनल द्वारा चुना गया है। यह प्रतियोगिता देश के तीन शहरों से मॉडल्स का चुनाव करने के लिए आयोजित की गई थी। गुवाहाटी के विवांता में आयोजित इस प्रतियोगिता में इन दोनों मॉडल्स ने जजों को काफी आकर्षित किया और विजय रहीं।इस प्रतियोगिता की जूरी में फैशन उद्योग से जुड़े कई एक्सपर्ट्स शामिल हुए थे। इनमें जाने माने मॉडल्स, फैशन डिजाइनर, कोरियोग्राफर, हैड आॅफ डिजाइनरख् आदि शामिल थे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LpxDvf

