एक फोटो देख कर पसीजा अक्षय कुमार दिल, बाढ़ पीड़ितों को दिए करोड़ों रूपए और कही ये बात

Mohit
0

असम समेत पूर्वोत्तर भारत त​था बिहार में आई भयंकर बाढ़ पूरे देश में सुर्खियां बनी हुई है। इस कठिन समय में बाढ़ पीड़ितों की मदद को लेकर देशभर से मदद के हाथ उठा रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड अभिनेता ने एक ऐसी अपील कर दी जिसको लेकर काफी लोग खुश है। इससे पहले असम की ब्रांड एंबेसेडर प्रियंका चौपड़ा ने ट्वीट किया था जिसके बाद लोगों ने उनकी खिंचाई कर दी थी।अक्षय कुमार ने कहा है कि मुझे सिर्फ रिएक्ट नहीं करना है और ​ट्विटर पर सौ सेड नहीं डालना है। मैं आपसे अपील करूंगा, यह मत डालो, कुछ करो। चाहे वो चवन्नी ही क्यूं न हो या 25 लाख रूपए ही क्यूं न हो। जितना आप दे सकते हो, दो। स्टॉप ट्वीटिंग एंड सेइंग इट इज सो बैड, गॉड ब्लैस एवरीवन एंड आॅल देट।एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि हाल ही में एक फोटो देखी थी जिसमें एक महिला एक बच्चे को अपने सीने चिपकाए बाढ़ के पानी से निकल रही थी। पानी महिला के सीने तक था और जहां वो जा रही थी वहां पानी कंधो के बराबर पानी थी। इस फोटो से उनका दिल काफी दुखा।आपको बता दें कि बॉलीवुड स्टार अक्षय जब भी देश पर कोई संकट आता है तो मदद को तुरंत आगे आते हैं। इस समय भी उन्होंने असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद की है। उन्होंने कांजीरंगा राष्ट्रीय पार्क के जीव जंतुओं के संरक्षण के लिए तथा मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक—एक करोड़ रूपए दिए हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JGvl92

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top