असम में और मजबूत हुई भाजपा, अभिनेता रवि शर्मा पार्टी में हुए शामिल

Mohit
0

असमी अभिनेता रवि शर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उनके साथ डेंटिस्ट डॉ. अंशुमिता गोगोई ने भी पार्टी का हाथ थामा है। इन दोनों ही हस्तियों को जीएमसीएच हॉल में राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल किया गया है। इसी के साथ ही असम में भाजपा के सदस्यों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।आपको बता दें कि डॉ. अंशुमिता गोगोई वो ही हस्ती हैं जिन्होंने APSC scam का खुलासा किया था। इन्होंने ही 2013 APSC बैच में हुई धांधली का खुलासा करते हुए इसके खिलाफ आवाज उठाते हुए डिब्रूगढ़ पुलिस अधीक्षक में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने इस धंधाली के मिडलमेन नाबाकांटा पाटीर को गिरफ्तार किया था।रवि शर्मा तथा डॉ. गोगोई को मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय स्तर के नेता शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में पार्टी सदस्यता ग्रहण कराई गई है। उनके अलावा थियटर के जाने माने कलाकार जतिन बोरा भी भाजपा का दामन थाम चुके हैं। हालांकि इन सबसे पहले अभिनेत्री अंगूरलता डेका भाजपा में शामिल हो चुकी हैं तथा अब वो चुनाव जीतकर बटाडरेवा से विधायक है।।रवि शर्मा अपनी Hiya Diya Niya, Nayak, Koka Deutar Ghar Juwai, Tumi Aahibane आदि फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके हैं, लेकिन अब वो राज्य में पार्टी को मजबूती देने का काम भी करेंगे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YFoP6E

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top