
गुवाहाटी में आयोजित हुए नार्थ ईस्ट आइडल सिंगिंग कंपीटिशन में सिक्किम के पांच उभरते हुए गायकों ने अपना स्थान बनाने में कामयाबी हासिल की है। इस प्रतियोगिता का आयोजन डीडी नार्थ इस्ट द्वारा किय गया है। इस प्रसारण शनिवार रात 9 बजे किया जाएगा। अरूणाचल प्रदेश स्थित आमजी आर्ट्स प्रोडक्शन द्वारा आयोजन होने वाले ग्रांड फिनाले आगामी 9 नवंबर डीडी नार्थ ईस्ट चैनल में सीधा प्रसारण होगा।इस प्रतियोगिता का प्रसारण 9 भागों में होगा तथा यह एक पूरी तरह रियालिटी शो है। इस प्रतियोगियों के पथ प्रदर्शक एवं नार्थ ईस्ट सुपर स्टार रेमंती राई ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि 26 अगस्त को इस प्रतिस्पर्धा के लिए चयन प्रक्रिया प्रक्रिया अपनाई गई थी। इसमें राज्य के विभिन्न स्थानों से कुल 60 प्रतियोगी चयनित हुए थे। लेकिन इसमें गुवाहाटी से केवल 5 के नाम चयनित हुए। इनमें प्रितम राई, अनुप तमाग, शिशिर ठटाल, बबिता थापा व सुरज सेवा शामिल है।राई ने कहा कि इन सभी प्रतियोगियों में गायन के क्षेत्र में काफी हुनरमंद होने तथा जीत के अच्छे दावेदार होने का दावा किया। उन्होंने ग्राड फिनाले सीधा प्रसारण होने तथा जीताने के लिए वोटिंग राउंड भी उतना ही निर्णायक होने की की जानकारी भी दी है। यह भी कहा कि इस राज्य के लोगों को मदद की आवश्यकता है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30qtlHf

