
सोनी टीवी (sony tv) पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर (Superstar singer) में असम के शिवसागर के रहने वाले 10 वर्षीय हर्षित नाथ (Harshit Nath) ने जुगलबंदी विद जजेज स्पेशल एपिसोड में जज अल्का याग्निक के साथ धमाकेदार परफॉर्मेंस दिया। हर्षित ने अल्का याग्निक के साथ पहले भूल न जाना दूर न जाना और फिर मेरा दिल तेरा आशिक गाने पर जैसे धमाका ही कर दिया। इस दौरान जज सहित सभी लोग वाह-वाह करते और झूमते नजर आए। इस धमाकेदार परफॉर्मेंस पर जजों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया। बता दें कि हर्षित ने टॉप-10 में भी शानदार एंट्री कर चुके हैं। मिले शानदार कमेंट्सपरफॉर्मेंस के बाद अपने कमेंट में जज हिमेश रेशमिया ने कहा, कमाल हो गया। पहली बार मुझे ऐसा लगा कि यहां पर सबसे ऊंची गजह पर जाकर मैं चढ़ जाऊ और नाचू। क्योंकि इतना माइंडब्लोइंग परफॉर्म किया है। क्या गाया है हर्षित तुमने यार। सब भुला दिया। ओ गॉड.. माइंडब्लोइंग, आउटस्टैंडिंग, अफलातून। वहीं अल्का याग्निक ने कहा, मुझे तो लग रहा था कि कुमार शानू इतना छोटा हो गया है और हर्षित के साथ गाने में इतना मजा आया। इतने दिनों से इनको सुन रही हूं लेकिन आज पहली बार मंच पर आकर साथ में गा रही हूं। इतना मजा आ रहा है। इतने सार्प हैं ये बच्चे। मैंने जब बोला ये गाना है.. ऐसे गाना है.. तो मतलब ऐसे पीकअप कर लिया। इसके साथ ही जजों ने हर्षित के हुनर पर मुहर लगा दी।फुटपाथ पर सब्जी बेचते हैं हर्षित के पिताबता दें कि हर्षित के पिता फुटपाथ पर वेजिटेबल बेचते हैं। शो में हर्षित जब पहली बार आए थे तो वे चप्पल पहनकर आए थे। हर्षित के पिता 250 रुपए हर रोज कमाते हैं। वे अपने घर का किराया 1500 रुपए देते हैं। उनके पास उतने पैसे नहीं हैं कि वे हर्षित को अच्छी परवरिश दे सकें। लेकिन हर्षित इतना टैलेंटेड है कि उसके छोटे से घर की दीवार ट्रॉफियों से भरी हुई हैं। हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं जजगौर हो कि यह बच्चों का सिंगिंग रियलिटी शो है। इसके 15 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल किए गए हैं। इसके जजों में हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं। वहीं शो के एंकर जय भानुुशाली हैं। शो को गुरु-शिष्य के कंसेप्ट पर तैयार किया गया है। जिसमें चार गुरु को रखा गया है। जिनमें ज्योतिका तंगरी, सलमान अली, नितिन कुमार और सचिन वाल्मीकि शामिल हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32Lbqwh

