
सोनी टीवी (Sony Tv) पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर (Superstar Singer) में अरुणाचल प्रदेश की उर्गेन छोमो (Urgen Tsomu) ने शो में आए धर्मेंद्र को धमाकेदार ट्रिब्यूट दी। उर्गेन ने अपने ट्रिब्यूट में सभी लड़कियों के साथ शहरी बाबू दिल लहरी बाबू गाने पर शानदार प्रस्तुति दी। वहीं शो में दिए अपने परफॉर्मेंस में उर्गेन ने शिकायना मुखिया (Shekinah Mukhiya) के साथ धमाल मचा दिया। दोनों बच्चे 14 सितंबर को प्रसारित एपिसोड में हम बेबफा हरगिज न थे गाने पर अपनी धमाकेदार प्रस्तुति दी। इस एपिसोड में देओल परिवार की तीन पीढ़ी नजर आई। शो में धर्मेंद्र, सनी देओल, करण देओल की फिल्म प्रमोशन के लिए आए। यह शो का 23वां एपिसोड है।उर्गेन छोमो और शिकायना मुखिया के शानदार परफॉर्मेंस के बाद शो में आए अभिनेता धर्मेंद्र ने कहा बहुत अच्छा गाया दोनों ने बहुत अच्छी कोशिश की। गुड.. लव यू। शनी देओल ने कहा, बच्चों ने बहुत प्यारा, बहुत प्यार से गाया है। लगता नहीं कि छोटे बच्चे गा रहे हैं। रियली बहुत ही अच्छा लगा मुझे। वहीं जज हिमेश रेशमिया ने कहा, मैं ये कहना चाहता हूं कि आज बहुत बड़ा दिन है इस शो के लिए। क्योंकि यहां पर धरम जी आए हैं। सनी सर आए हैं। हर साल इस परिवार ने लोगों को इतना प्यार दिया है। हम इनके इतने बड़े फैंन्स रहे हैं। एन वी रियली लव यू सर। इसके बाद हिमेश ने कहा बेटा माइंड ब्लोइंग गाया। सुपर्ब, आउटस्टैंडिंग इसके साथ ही धर्मेंद्र सहित तीनों जजों ने दोनों बच्चों के हुनर पर मुहर लगा दी। लेकिन इसके बाद भी उर्गेन टॉप-10 में जगह बनाने में नाकाम रही। उर्गेन को शो छोड़कर अरुणाचल प्रदेश अपने घर जाना पड़ा। इस दौरान उर्गेन काफी भावुक नजर आ रही थी।बता दें कि उर्गेने के पिता एक पूर्व सैनिक हैं। उर्गेन का परिवार एक छोटे से पहाड़ी गांव से आता है। उनका गांव बौमडिला (Bomdila) में स्थित है जो पश्चिम कामेंग जिला में पड़ता है। यह एक ऐसी जगह है जहां संगीत का कोई स्कोप नहीं है। इस गांव में आस-पास कोई म्यूजिक टीचर नहीं है। और न ही कोई स्कूल है जहां बच्चे म्यूजिक सीख सकें। उर्गेंन मोबाइल के जरिए सिंसिंग सीखती थी। उर्गेन म्यूजिक के क्षेत्र में अपना नाम कमाना चाहती हैं। उनके पापा उनका बहुत सपोर्ट करते हैं।बता दें कि यह बच्चों का सिंगिंग रियलिटी शो है। इसके 15 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल किए गए हैं। इसके जजों में हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं। वहीं शो के एंकर जय भानुुशाली हैं। शो को गुरु-शिष्यके कंसेप्ट पर तैयार किया गया है। जिसमें चार गुरु को रखा गया है। जिनमें ज्योतिका तंगरी, सलमान अली, नितिन कुमार और सचिन वाल्मीकि शामिल हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QfiEHK

