
सोनी टीवी (sony tv) पर प्रसारित होने वाले सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर (Superstar singer) में असम के शिवसागर के रहने वाले 10 वर्षीय हर्षित नाथ (Harshit Nath) ने शो में आए धर्मेंद्र को धमाकेदार ट्रिब्यूट दी। अपने ट्रिब्यूट में हर्षित ने राफता-राफता देखो आंख मेरी लड़ी है गाना गाया। बता दें कि सभी बच्चों के परफॉर्मेंस देखकर धर्मेंद्र ने खूब तारीफ की। बता दें कि हर्षित ने टॉप-10 में भी शानदार एंट्री कर ली है। इसी के साथ प्रीति भट्टाचार्य भी टॉप-10 में शामिल हो गई है। शो में हर्षित ने कोलकाता की रहने वाली प्रीति भट्टाचार्य के साथ धमाल मचा दिया। दोनों बच्चे 14 सितंबर को प्रसारित हुए एपिसोड में जब हम जवां होंगे और कल की हंसी मुलाकात के लिए गाने पर अपनी धमाकेदार प्रस्तुति दी। इस एपिसोड में देओल परिवार की तीन पीढ़ी नजर आई। शो में धर्मेंद्र, सनी देओल, करण देओल की फिल्म प्रमोशन के लिए आए थे। यह शो का 23वां एपिसोड है। दोनों बच्चों के परफॉर्मेंस के बाद अपने कमेंट में धर्मेंद्र ने कहा, बहुत अच्छा! हीरो अच्छा हिरोइन उससे भी अच्छा गा रही थी। ऐसा लग रहा था किसको देखूं। ये जो मुरकियां ले रहे थे आहाहा। मजा आ गया। बहुत अच्छा गाया बच्चों। उसमें लाइफ थी, लग रहा था मन से, दिल से, आत्मा से गा रहे हैं आपलोग। इसके बाद सनी देओल ने कहा, दोनों का जो एटीट्यूड था न पूरे गाने में, मेरे को नहीं लगता है कि मैंने भी बेताब में वो एटीट्यूड रखा होगा। बहुत बढ़िया कर रहे थे दोनों। तुम इतने प्यारे बच्चे हो मैं साथ में अपने घर ले चलूं आप दोनों को। बहुत-बहुत अच्छा। वहीं अल्का याग्निक ने कहा, तुमलोग एकदम परफेक्ट सिंक में हो। गाना, एक्शन, एक्सप्रेशन और जो तुम्हारी जोड़ी लगती है न कमाल की लगती है। इसके साथ ही धर्मेंद्र सहित तीनों जजों ने हर्षित और प्रीति के हुनर पर मुहर लगा दी। फुटपाथ पर सब्जी बेचते हैं हर्षित के पिताबता दें कि हर्षित के पिता फुटपाथ पर वेजिटेबल बेचते हैं। शो में हर्षित चप्पल पहनकर आए थे। हर्षित के पिता 250 रुपए हर रोज कमाते हैं। वे अपने घर का किराया 1500 रुपए देते हैं। उनके पास उतने पैसे नहीं हैं कि वे हर्षित को अच्छी परवरिश दे सकें। लेकिन हर्षित इतना टैलेंटेड है कि उसके छोटे से घर की दीवार ट्रॉफियों से भरी हुई हैं। हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं जजगौर हो कि यह बच्चों का सिंगिंग रियलिटी शो है। इसके 15 साल से कम उम्र के बच्चे शामिल किए गए हैं। इसके जजों में हिमेश रेशमिया, अलका याग्निक और जावेद अली हैं। वहीं शो के एंकर जय भानुुशाली हैं। शो को गुरु-शिष्य के कंसेप्ट पर तैयार किया गया है। जिसमें चार गुरु को रखा गया है। जिनमें ज्योतिका तंगरी, सलमान अली, नितिन कुमार और सचिन वाल्मीकि शामिल हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LVHZAS

