Bigg Boss 13 में इस हफ्ते होने वाला बड़ा धमाका, तीन हॉट प्रतिभागियों की कुर्सी खतरे में

Mohit
0

बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) का सफर जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, यहां रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। वहीं बिगबॉग की तरफ से ब्रेकिंग न्यूज आई है कि इस हफ्ते शो से तीन कंटेस्टेंट घर से बेघर हो सकते हैं। खबरों की मानें तो इस हफ्ते सिद्धार्थ शुक्ला की सबसे बड़ी ‘दुश्मन’ रश्मि देसाई (Rashami Desai), बहू बनी बेब्स देवोलीना भट्टाचार्जी (Devolina Bhattacharjee) और न्यूज एंकर शेफाली भग्गा शो से बाहर चली जाएंगी, लेकिन इसमें भी एक ट्विस्ट होगा। तीनों में से कोई एक लड़की घर से बाहर तो जाएगी, लेकिन सीक्रेट रूम में। उसके बाद वो फिर से शो में वापस लौट आएगी। अब तीनों में से वो कौन सी लड़की होगी जो सीक्रेट रूम में जाएगी ये तो एपिसोड में ही पता चलेगा।
बता दें कि इस हफ्ते टिकट टू फिनाले टास्क बीबी होम डिलीवरी जीतकर पारस छाबड़ा और माहिरा फिनाले में पहुंच चुके हैं, लेकिन जैसा की सलमान ने वीकेंड का वार में हिंट दी थी की आधा घर खाली होने वाला है। इस हफ्ते कुछ ऐसा ही होने वाला है। इसके अलावा घर में 6 कंटेस्टेंट हिन्दुस्तानी भाऊ, तहसीन पूनावाला, खेसारी लाला यादव, शेफाली जरीवाला, अरहान खान और हिमांशी खुराना की वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। इनमें में तीन लोग शेफाली, तहसीन और खेसारी फिलहाल सीक्रेट रूम में बंद घरवालों का गेम देख रहे हैं। उम्मीद है इस हफ्ते सारे कंटेस्टेंट घर में अंदर पहुंच जाएंगे। कुल मिलाकर देखा जाए तो बिग बॉस अब और जबरदस्त होने वाला है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JKyIeC

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top