जाह्नवी कपूर ने एक बार दिखाई दरियादिली, खाना मांग रही बच्ची को गाड़ी से निकाल कर दिया खाना

Mohit
0

जाह्नवी कपूर अपनी दरियादली के लिए जानी जाती है। दिवाली के मौके पर ही उन्होंने एक गरीब बच्चे को खाने के साथ ही कुछ पैसे भी दिए थे। बुधवार को भी जाह्नवी से जब एक बच्ची ने कुछ खाने को मांगा तो उन्होंने यूं मदद की।दरअसल, बुधवार को जाह्नवी कपूर एक कैफे से निकल रही थीं। उनके हाथ में एक ड्रिंक था। जिसे लेकर वह अपनी गाड़ी की तरफ जा रही थीं। एक फूल बेच रही बच्ची जान्हवी के पीछे-पीछे चलने लगी। उसने जाह्नवी से कुछ खाने को मांगी। जाह्नवी के पास तो उस वक्त कुछ नहीं था। उन्होंने बच्ची से कहा कि चलो गाड़ी तक।कुछ फोटोग्राफर्स ने जाह्नवी की अपील पर अपने कैमरे बंद कर लिए। लेकिन फिर भी कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जाह्नवी खाना मांग रही बच्ची को अपनी गाड़ी से एक पैकेट निकालकर देती हैं। शायद वह बिस्किट था।दरअसल, जाह्नवी चाह रही थीं कि मदद करते हुए ये वीडियो सामने नहीं आए। लेकिन अब ये वीडियो वायरल हो गया है। जाह्नवी की इस दरियादिली की सोशल मीडिया पर लोग तारीफ कर रहे हैं। क्योंकि अकसर जब उनसे कोई गरीब बच्चा कुछ खाने को मांगता है तो वह मदद करती हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33xjyBi

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top