Dance Plus 5: बिहार के Suraj Bhargava प्रियंका के साथ मिलकर करेंगे धमाल, देखें वीडियो

Mohit
0

स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले डांसिंग रियलिटी शो डांस प्लस 5 में बिहार के रहने वाले सूरज भार्गव और उत्तराखंड की रहने वाली प्रियंका की जोड़ी धमाल मचाते नजर आएंगी। 23 नवंबर को प्रसारित पांचवें एपिसोड में दोनों बेहद ही शानदार प्रस्तुति देते नजर आएंगे। दोनों धर्मेंश की टीम से हैं। पिछले हफ्ते दोनों ने यूं शबनमी पहले नहीं थी चांदनी गाने पर समां ही बांध दिया था। दोनों की केमेस्ट्री देखने लायक थी। सभी कैप्टन सहित सुपर जज रेमो डिसूजा ने दोनों की खूब तारीफ की। इसके साथ ही दोनों का चयन शो में अगले राउंड के लिए कर लिया गया। बता दें कि गया के सूरज मुंबई में छह साल स्ट्रगल के बाद देश के चर्चित डांस रियलिटी शो में भाग ले रहे हैं। नौ नवंबर से स्टार प्लस पर शुरू हुए रियलिटी शो डांस प्लस सीजन 05 में गया के पंदरिवा चौक के रहने वाले सूरज भार्गव भी अपना दमखम दिखा रहे हैं। साथ ही वे मगध का नाम रोशन कर रहे हैं। डांस का शो हर शनिवार और रविवार की रात 08.00 बजे से शुरू होता है। मार्च 2020 में इसका फाइनल मुकाबला होगा। बता दें कि शो में देश के कोने-कोने से हजारों की संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया था। इसके बाद स्टूडियो, रोड और फिर मेगा शो के लिए 16 कंटेस्टेंट का चयन किया जाएगा। सूरज ने बताया कि उसने डांस की ट्रेनिंग डांसर और कोरियोग्राफर टेरेंस लेविस से ली है। ट्रेनिंग के बाद दो साल तक साथ में काम भी किया। उन्होंने कहा कि इस शो को रेमो डिसूजा ने तैयार किया है। पिछले चारों सीजन से यह अलग है। बता दें कि डिस्टेंस कोर्स के जरिए सूरज ने अपनी स्नातक की पढ़ाई गया कॉलेज से पूरी की। इंटर की परीक्षा देने के बाद ही वे मुंबई की ओर रूख कर गए। फैमिली का पूरा स्पोर्ट सूरज को मिला। सूरज के पिता प्रकाश ज्योतिषी स्टेशन रोड स्थित शनि मंदिर के व्यवस्थापक हैं। माता सरोज देवी गृहिणी है। सभी पंदरिवा चौक के रहने वाले है। बेटे की इस उपलब्धि से माता-पिता भी गदगद है। उन्होंने कहा कि सूरज ने काफी मेहनत कर इस मुकाम को हासिल किया है। डांस प्लस सीजन 05 में वह विजेता बने, यही कामना है। कहा कि लंबे अर्से के बाद बेटे के डांस को टीवी पर देखेंगे। यह डांस प्लस का पांचवां सीजन है। शो में सुपर जज के तौर पर रेमो डिसूजा है। जबकि इस बार शो में चार कैप्टंस को रखा गया है। बता दें कि शो में शक्ति के ना जुडऩे के चलते दो नए कैप्टन को जोड़ा गया है। इस बार शो में कैप्टन के तौर पर धर्मेश येलंडे, पुनीत पाठक, करिश्मा चौहान और सुरेश मुकुंद हैं। वहीं शो को राघव होस्ट कर रहे हैं।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35pl5tV

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top