
टीवी रियलिटी शो इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई सेना का जवान शो में बतौर कंटेस्टेंट बन कर आया हो। ऐसा हुआ है स्टार प्लस (Star Plus) पर प्रसारित होने वाले डांसिंग रियलिटी शो डांस प्लस 5 (Dance Plus 5) में। शो में एक आर्मी का जवान भाग लेने आया है। 16 नवंबर को प्रसारित तीसरे एपिसोड में सिक्किम के रहने वाले आर्मी का जवान भीम बहादुर छेत्री (Bhim Bahadur Chettri) आए हैं। ऑडिशन में उन्होंने अपनी डांसिंग स्किल से जजों के साथ-साथ दर्शकों का भी दिल जीत लिया। भीम ने ऑडिशन में केसरी फिल्म का गाना तेरी मिट्टी पर डांस किया। उनका डांस देख जज धर्मेश कहते हैं कि सबसे पहले तो आपको हम सबकी तरफ से सैल्यूट है।ईस्ट सिक्कम के एक छोटे से गांव जितलांग के रहने वाले भीम की बेहतरीन परफॉर्मेंस देख दर्शक भी हैरान हैं। आर्मी जवान (Army Jawan) भीम बहादुर छेत्री के इस डांस को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो स्टाप प्लस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। अभी तक वीडियो को लगभग 50 हजार लोगों ने देख लिया है। इस आर्मी जवान की उम्र 25 साल बताई जा रही है। उन्होंने इस वीडियो में अपने डांसिंग स्किल से सबको चकित कर दिया है। भीम पहले ऐसे जवान हैं, जिन्होंने डांस प्लस (Dance Plus) के मंच पर कदम रखा और ऑडिशन दिया। शो में वे कैप्टन सुरेश मुकुंद की टीम में हैं। बता दें कि भीम को डांस का बेहद शौक है और वो उनके लिए पैशन की तरह है। सेना में होने के साथ-साथ वो डांस स्किल पर भी लगातार प्रैक्टिस करते हैं। आर्मी जवान भीम ने अपना जीवन भारत के नाम समर्पित कर दिया है और साथ ही अपने डांस के पैशन को भी जिंदा रखा है। भीम ने अपने जीवन में अब काफी संघर्ष किया है, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने डांस प्लस (Dance Plus) शो में अपने डांसिंग स्किल से सबको प्रभावित कर दिया है। शो के सुपर जज रेमो डिसूजा (Remo Dsouza) सहित सभी कप्तानों ने उनको सैल्यूट किया। कुल मिलाकर उनके डांस ने धमाल मचा दिया है।यह डांस प्लस का पांचवा सीजन है। शो में सुपर जज के तौर पर रेमो डिसूजा है। जबकि इस बार शो में चार कप्टनों को रखा गया है। बता दें कि शो में शक्ति के ना जुड़ने के चलते दो नए कैप्टन को जोड़ा गया है। इस बार शो में कैप्टन के तौर पर धर्मेश येलंडे, पुनीत पाठक, करिश्मा चौहान और सुरेश मुकुंद हैं। वहीं शो को राघव होस्ट कर रहे हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37ddbpi

