
पूर्वोत्तर राज्य असम के जाने माने सिंगर अंगराग महंत यानी पापोन का आज जन्म दिन है। पापोन का जन्म 24 नवंबर 1975 को असम के गुवाहाटी में हुआ था। हालांकि इस वीडियो में पापोन से जुड़े एक ऐसे विवाद के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिसने उनकी जिंदगी में भूचाल ला दिया था। दरअसल फरवरी 2018 में पापोन पर एक बच्ची को जबरन किस करने का आरोप लगा था। इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था। पापोन के खिलाफ पॉस्को एक्ट में भी मामला दर्ज हुआ था। मामला सिंगिंग रिएलिटी शो द वॉइस किड्स प्रोग्राम का था। इस शो में पापोन बतौर जज की भूमिका में थे। दरअसल पापोन के ऑफिशयल फेसबुक पेज पर होली सेलिब्रेशन का फेसबुक लाइव किया गया था। इसमें वैन के अंदर पापोन होली खेल रहे हैं। इसी दौरान पापोन ने एक बच्ची को किस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद सुप्रीम कोर्ट के वकील रूना भुयान ने नेशनल कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट में गायक पापोन के खिलाफ शिकायत भी कर दी। वहीं बॉलीवुड ने भी पापोन पर जमकर निशाना साधा। बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने इस मामले को शर्मनाक बताते हुए कहा था कि पापोन को अरेस्ट करवा देना चाहिए। रवीना ने कहा था कि शर्मनाक...ये आदमी पापोन तो अरेस्ट होना चाहिए। बच्ची के पेरेंट्स पर प्रेशर डाला गया है। रवीना ने ये भी कहा कि कुछ टीवी डिबेट में ये देखना शर्मनाक है कि ऐसी हरकत का बचाव किया जा रहा है। इस विवाद के बाद पापोन ने खुद को शो से अलग कर लिया था। वहीं कुछ दिन बाद पापोन माफी भी मांगते हुए नजर आए। उन्होंने लिखा कि मुझे इस बात का दुख है। कृपया मुझे इस मूर्खता के लिए माफ कर दीजिए, लेकिन इतने खराब शब्दों मत बोलिए। प्लीज इस बात का ध्यान रखिए कि लडक़ी और उसके परिवार ने भी इसको देखा है और कहा है कि जो दिखाई दे रहा है वह सच्चाई नहीं, कैमरा ऐंगल्स की वजह से ऐसा हुआ है न कि यह सेक्शुअल असॉल्ट है, जैसा कि कहा जा रहा है। यह घटना रिऐलिटी शो के लोगों के सामने हुई और इसमें ऑब्जेशन जैसी कोई बात ही नहीं थी। वहीं इस मामले में बच्ची का भी बयान सामने आया था। बच्ची ने कहा कि सब लोग ने देखा पापोन सर ने कुछ भी गलत नहीं किया। उन्होंने सिर्फ मुझे किस किया था एक बच्ची की तरह। पापा भी मुझे किस करते हैं और मम्मी भी सब लोग ऐसे करते हैं। सब पेरेंट्स बच्चों को प्यार करते हैं। इसका गलत मतलब न निकालें प्लीज।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33e8qsm

