
सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर लंग इन्फेक्शन के चलते जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रही हैं। वो कई गंभीर समस्याओं से जूझ रही हैं। इस कारण उन्हें सोमवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। डॉक्टर्स का कहना है कि उनकी हालत नाजुक है और वह वेंटिलेटर पर हैं। गौरतलब है कि सांस लेने में दिक्कत होने के बाद उन्हें सोमवार सुबह 1.30 बजे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। उनकी स्थिति को देखते हुए इसके बाद दिन में आईसीयू में शिफ्ट किया गया।बात करते हैं लता मंगेशकर और भूपेन हजारिका की तो, सुरों के सम्राट हजारिका के निधन के बाद लता मंगेशकर ने कहा था कि अब दूसरा भूपेन हजारिका कभी पैदा नहीं होगा। लता ने कहा था कि वह न केवल उनके संगीत को पसंद करती थीं बल्कि जब उनके साथ होती थीं तो जीवन आनंदित रहता था। उन्होंने कहा था, मैंने 1950 के दशक में उनके लिए असमिया में गीत गाया था। मैं शब्दों के उच्चारण को लेकर बहुत घबरायी हुई थी, लेकिन वह पूरी तरह से आश्वस्त थे। उसके बाद मैंने कई भाषाओं में गाने गाए। उनमें से सबसे प्यारा गीत जो ना करे राती था। मैं भूपेन की संगीत को बहुत पसंद करती हूं। हमारी संगति की शुरुआत वहीं से हुई और फिर वह एक दशक तक चलती रही। वह मेरे परिवार के करीबी लोगों में शामिल थे, विशेषतौर से मेरी सबसे छोटी बहन उषा ने उनके लिए असमी भाषा में कई सारे गीत गाए।पुराने दिनों को याद करते हुए लता ने कहा था कि उनकी मेहमाननवाजी बहुत अच्छी होती थी। कोलकाता में मैं कुछ बंगाली गानों की रिकॉर्डिग के लिए गई थी। मैं भूपेन और उनकी पत्नी प्रियम्वदा पटेल के यहां रुकी थी। मैं वहां बहुत आराम से रही। मेरे जीवन में बहुत कम ही लोग ऐसे हैं जिनके साथ मैं सहज महसूस करती हूं। भूपेन एक बहुत ही खुशमिजाज किस्म के इंसान थे।लता ने कहा कि हिंदी में भूपेन के लिए मेरा सबसे चर्चित गीत दिल हूं हूं करे.. था। यह गीत बहुत खास था। भूपेन ने इस गीत को मूल रूप से असमिया में गाया था। मैंने उनकी गीतों को हमेशा पंसद किया। अब कोई दूसरा भूपेन हजारिका पैदा नहीं होगा।आपको बता दें कि भूपेन हजारिका की मृत्यु के कुछ वक्त बाद ही उनकी पत्नी प्रियंवदा पटेल ने उनके पति और लगा मंगेशकर को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया था। उन्होंने खुलासा किया कि लता मंगेशकर का असम के मशहूर गायक भूपेन हजारिका से अफेयर था। उन्होंने आरोप लगाया था कि भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर उनके पति भूपेन से बेइतंहा प्यार करती थीं और उनसे शादी करना चाहती थीं और यही नहीं प्रियंवदा पटेल ने तो यहां तक कहा था कि लता की वजह से ही उनका और उनके पति का तलाक हुआ था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/371IWkT

