Dance Plus 5: The Ace क्रू सहित सभी डांसर्स ने अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ को दिया ट्रिब्यूट

Mohit
0

स्टार प्लस (Star Plus) पर प्रसारित होने वाले डांसिंग रियलिटी शो डांस प्लस 5 (Dance Plus 5) के टॉप-16 में The Ace क्रू ने धमाकेदार एंट्री के बाद इस हफ्ते शो में राम-लखन की जोड़ी यानि जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर को सभी डांसरों के साथ धमाकेदार ट्रिब्यूट दिया। the Ace क्रू ने अम्मा देख तेरा मुंडा बिगड़ा जाए गाने पर धमका ही कर दिया। डांसरों के डांस को देखकर जैकी श्रॉफ और अनिल कपुर हैरान होते नजर आए। इस धमाकेदार ट्रिब्यूट के बाद अनिल कपुर और जैकी श्रॉफ काफी भावुक हो गए। दोनों की पुरानी यादें ताजा होने पर आंखें भर आई। साथ दोनों ने डांसरों की खूब तारीफ की। डांसरों का परफॉर्मेंस किसी धमाके से कम नहीं था।हिंदी सिनेमा जगत के सदाबहार अभिनेताओं में शुमार अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ पहली बार टीवी स्क्रीन पर साथ नजर आए। एक साथ कई फिल्मों में नजर आ चुके दोनों कलाकारों ने डांस रियलिटी शो डांस प्लस 5 के मंच पर मिलकर धमाल मचाया। दोनों का खास अंदाज में शो में स्वागत किया गया। इस मौके पर दोनों ने अपने कई सुपरहिट गानों पर प्रस्तुति दी। दोनों ने अपने डांस से शो का माहौल और भी रंगीन कर दिया। इस मंच पर दोनों ने अपने संघर्ष की कहानी से प्रतियोगियों को प्रोत्साहित भी किया।प्रतियोगियों के प्रदर्शन से खुश होकर अनिल ने अपनी फिल्म राम लखन की यादें साझा की। राम लखन फिल्म में अनिल कपूर के भाई की भूमिका निभाने वाली जैकी श्रॉफ ने इन यादों में एक मजेदार ट्विस्ट को जोड़ते हुए अनिल कपूर से साड़ी पहनने और माई नेम इज लखन पर परफॉर्म करने का अनुरोध किया। यहां तक की जैकी ने खुद एक नीले रंग की साड़ी ली और अनिल कपूर को पहनाने लगे। अनिल कपूर ने भी जैकी श्रॉफ की बात मान ली और एजी ओजी गाने पर जैकी श्रॉफ, रेमो डिसूजा, धर्मेश, पुनीत, सुरेश और शो के होस्ट राघव जुयाल के साथ परफॉर्म करने लगे।यह डांस प्लस का पांचवा सीजन है। शो में सुपर जज के तौर पर रेमो डिसूजा है। जबकि इस बार शो में चार कप्टनों को रखा गया है। बता दें कि शो में शक्ति के ना जुड़ने के चलते दो नए कैप्टन को जोड़ा गया है। इस बार शो में कैप्टन के तौर पर धर्मेश येलंडे, पुनीत पाठक, करिश्मा चौहान और सुरेश मुकुंद हैं। वहीं शो को राघव होस्ट कर रहे हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2sElCu1

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top