-1577620268.jpg)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी अगली फिल्म छपाक के प्रमोशन में लगी हैं। दीपिका पादुकोण फिल्म के प्रमोशन के लिए स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले डांस रियलिटी शो डांस प्लस 5 में आईं। डांस प्लस 5 (Dance Plus 5) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दीपिका पादुकोण रोती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण उस समय इमोशनल हो जाती हैं जब डांस रियलिटी शो डांस प्लस 5 के कंटेस्टेंट उनके सॉन्ग पर परफॉर्म कर ट्रिब्यूट देते हैं। उनकी परफॉर्मेंस देखकर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) रोने लगती हैं। सभी कंटेस्टेंट ने कमाल की परफॉर्मेंस दी।डांस रियलिटी शो डांस प्लस 5 (Dance Plus 5) में सारे कंटेस्टेंट दीपिका पादुकोण के गानों पर परफॉर्म करते हैं। इसे देखकर दीपिका पादुकोण इमोशनल हो जाती हैं और कहती हैं, मैंने आज तक कभी अपने पूरे करियर के बारे में सोचा नहीं है। बस काम करती गई, करती गई और आज मुझे आप लोगों के जरिये यह जानने का मौका मिला कि जो मैं आप लोगों के लिए काम करती रही वह सही रहा। वाकई सभी कंटेस्टेंट ने कमाल का डांस किया और इसी वजह से दीपिका पादुकोण को अब तक किए अपने काम के बारे में एक झलक देखने को मौका भी मिला। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की छपाक को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। केए प्रोडक्शंस और फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित छपाक 10 जनवरी को रिलीज होगी। दीपिका पादुकोण फिल्म में एसिड अटैक सरवाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी को पेश कर रही हैं। छपाक के ट्रेलर को खूब पसंद किया गया है और दीपिका पादुकोण की एक्टिंग की भी जमकर सराहना हुई है।कंटेस्टेंट की बात करें तो इस शो में सिक्किम के भीम बहादुर छेत्री के अलावा 15 अन्य डांसरों और क्रू भी शो के टॉप-16 में हैं। जिसमें टीम करिश्मा में मुंबई के क्रिएटिव डांस क्रू, सिलीगुड़ी के जहांगीर आलम, चेन्नई के बी फैब क्रू, दिल्ली के दीपिका सोनी और रूपेश सोनी की जोड़ी हैं। टीम पुनीत में मुंबई के समीप धाकने, सिक्किम के भीम बहादुर छेत्री, कोलकाता के संचिता और सुब्रतो की जोड़ी और जनम क्रू हैं। टीम सुरेश मुकुंद में जूनागढ़ के मोनार्क त्रिवेदी, द ऐस डांस क्रू, ओडिशा के सिबा प्रसाद, सूरज और प्रियंका की जोड़ी हैं। जबकि टीम धर्मेंश में अहमदाबाद के नृत्य कला केंद्र, मेरठ के नैतिक सिंघल, मुंबई के रूपेश बाने और मुंबई के डायनेमिक डांस क्रू को जगह मिली है। यह डांस प्लस का पांचवा सीजन है। शो में सुपर जज के तौर पर रेमो डिसूजा है। जबकि इस बार शो में चार कप्टनों को रखा गया है। बता दें कि शो में शक्ति के ना जुड़ने के चलते दो नए कैप्टन को जोड़ा गया है। इस बार शो में कैप्टन के तौर पर धर्मेश येलंडे, पुनीत पाठक, करिश्मा चौहान और सुरेश मुकुंद हैं। वहीं शो को राघव होस्ट कर रहे हैं। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39wCROO

