OMG! बिग बॉस के घर से सीधा अस्पताल पहुंची देवोलीना, बेहद गंभीर है वजह

Mohit
0

बिग बॉस की कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्य को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि छोटी बहू अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें कुछ समय के लिए आराम करने की सलाह दी गई हैं। इसके चलते वह बिग बॉस के शो को बीच में ही अलविदा कह रही हैं। हालांकि ये कयास लगाए जा रहे हैे कि अपनी तबियत ठीक होने के बाद एक या दो हफ्ते के अन्दर वो शो पर लौटने का फैसला कर सकती हैं।एक रिपोर्ट के अनुसार पीठ में दर्द होने के बाद देवोलीना को अस्पताल ले जाया गया हैं। वह पिछले कुछ समय से रियलिटी शो में टास्क और घर के कामों से भी बच रही थी। देवोलीना एक टास्क के दौरान पीठ पर चोट लगने के कारण घायल हो गई थी ली और तब बिग बॉस ने घोषणा की कि देवोलीना यह तय कर सकती है कि वह घर के कामों और सौंपे गए टास्क में भाग लेना चाहती है या नहीं। देवोलीना ने 2017 में एक बड़ी सर्जरी भी कराई थी।खबरों के अनुसार शुक्रवार देर रात देवोलीना को शो से बाहर कर दिया गया है। हालांकि कुछ सूत्रों ने दावा किया है कि वह स्वेच्छा से घर से बाहर निकल गई हैं, और उनके ठीक होने पर वह एक या दो हफ्ते में वापस आ सकती हैं।एक खबर के अनुसार एक सूत्र ने उन्हें बताया है, ‘हां, देवोलीना को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और अब वह डॉक्टर की निगरानी में है। उनके बाहर निकलने के कारण इस सप्ताह शो के मेकर्स ने किसी भी अन्य का निष्कासन रद्द कर दिया है। यदि वह बेहतर महसूस करती हैं और शो जारी रहता है, तो देवोलीना वापस आ सकती हैं।’देवोलीना इस साल शो की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट में से एक हैं। वह अपनी राय देने से कभी पीछे नहीं हटती। घर के अंदर देवोलीना की रश्मि देसाई से अच्छी दोस्ती थी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37Nqz3w

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top