शादी के बाद सिक्किम के नजारों का लुत्फ उठा रही है टीवी की बहू मोहिना

Mohit
0

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम मोहिना कुमारी सिंह इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ एंजाय कर रही हैं। मोहिना ने बीते साल शादी रचाई थी। एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हुई थीं। इसी बीच मोहिना की फैमिली संग कुछ तस्वीरें सामने आई हैं।इन तस्वीरों में मोहिना बेहद खुश दिख रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस फैमिली के साथ वेकेशन एंजॉय करने सिक्किम गई हुई हैं, जिसकी तस्वीरों को उन्होंने अपने इंस्टा पर शेयर किया है। तस्वीरों में मोहिना के पति के अलावा उनक् सास-ससुर भी दिखाई दे रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम मोहिना कुमारी सिंह इन दिनों फैमिली के साथ वेकेशन एंजॉय करने सिक्किम गई हैं, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में मोहिना अपने पति सुयश रावत के अलावा सास-ससुर के साथ दिखाई दे रही हैं।तस्वीर के साथ मोहिना ने कैप्शन में लिखा है, वसुधैव कुटुम्बंक। इसके अलावा मोहिना ने पति संग एक तस्वीरे शेयर की है। इस तस्वीर के पीछे भगवान शिव की मूर्ति दिख रही है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि, भगवान शिव की तीसरी आंख का मतलब है कि किसी समस्या को एक सकारात्मक नजरिए से देखना और अंत में एक असंभव समाधान पा जाना। मोहिना शादी के बाद इस वेकेशन ट्रिप को काफी एंजॉय कर रही हैं। मोहिना की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।बता दें कि मोहिना ने पिछले साल 14 अक्टूबर को हरिद्वार के रहने वाले सुयश रावत संग शादी रचाई थी। सुयश उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के छोटे बेटे हैं। शादी में मोहिना रेड कलर की राजपूताना पोशाक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस ने लाल लंहगे के साथ जड़ाऊ ज्वेलरी पहनी थी। शादी में उन्होंने लंबा घूंघट रखा था। बीते दिनों ही सोशल मीडिया पर घूंघट को लेकर मोहिना को ट्रोल भी किया गया था, जिसके बाद एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया था।वर्कफ्रंट की बात करें तो मोहिना को आखिरी बार सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में देखा गया था। इस सीरियल के अलावा वह रेमो डिसूजा की फिल्म एबीसीडीः एनी बडी कैन डांस में नजर आई थीं। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QzZjiq

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top