
स्टूडेंट्स से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक सीएए कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं। अब इस मामले में मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता कोंवर ने एक पोस्ट किया है। दरअसल अंकिता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखा है। वो लिखती हैं, मुझे पता है कि असम फिलहाल इस त्योहार को मनाने के लिए अच्छी परिस्थितियों में नहीं है और ये देखना काफी दुखद है क्योंकि हम जानते हैं कि ये हमारे लिए कितना खास त्योहार है, लेकिन मैं उम्मीद करती हूं कि स्थितियां जल्द ही सामान्य होंगी। सामान्य स्थितियां यानि ऐसी स्थितियां जब हम अपने कल्चर से और अपनी परंपरा से प्यार कर सकें। हम जहां कहीं भी हों एक्सोम का एक हिस्सा हमारे साथ रहेगा। लव और पॉजिटिविटी हमेशा। सभी को #bhugalibihu की एडवांस में शुभकामनाएं और हां मुझे अपनी ड्रेस रिहा मेखेला में रनिंग करना बेहद पसंद है।गौरतलब है कि कुछ समय पहले गुवाहाटी के पिंकेथॉन इवेंट सेलेब्रेट करने के लिए अंकिता और मिलिंद पहुंचे थे और यहां उन्होंने वीमेन रनिंग मैरेथॉन को मोटिवेट किया था। अंकिता के वीडियो भी वायरल हो रहे थे जिसमें वे ट्रेडेशनल डांस करती नजर आई थीं। इस वीडियो में उनके साथ मिलिंद भी स्टेप्स मिलाने की कोशिश कर रहे थे। बता दें कि अंकिता और मिलिंद असम का एक डांस फॉर्म करते हुए गुवाहटी में परफॉर्म कर रहे थे। इवेंट में मौजूद फैंस भी उन्हें शोर मचाकर लगातार उन्हें चियर करते नजर आ रहे हैं।
अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360View this post on InstagramA post shared by Ankita Konwar (@ankita_earthy) on
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35QRZ6v

