-1579001584.jpg)
स्टार प्लस (Star Plus) पर प्रसारित होने वाले डांसिंग रियलिटी शो डांस प्लस 5 (Dance Plus 5) में बिहार के रहने वाले सूरज भार्गव और उत्तराखंड की रहने वाली प्रियंका की जोड़ी का शो जीतने का सपना टूट गया। दोनों शो के टॉप-10 में जगह नहीं बना सके। दरअसल, पिछले हफ्ते परफॉर्मेंस के दौरान सूरज के कंधे में चोट लग गई थी। इस वजह से डॉक्टर ने सूरज को रेस्ट करने के लिए कहा है। इसी वजह से इस जोड़ी को टॉप-10 में एंट्री नहीं मिली है।बता दें कि दोनों एक के बाद एक शानदार परफॉर्मेंस दे रहे थे। एक के बाद एक वो शानदार एक्ट के जरिए गेस्ट सहित कैप्टन्स के कमेंट्स बटोर रहे हैं। पिछले हफ्ते दोनों ने अप्सरा आली गाने पर एक्ट किया था जिसमें प्रियंका अप्सरा और सूरज भस्मासुर बने थे। इस एक्ट के लिए दोनों को कुछ खास अंक नहीं मिले। बता दें कि इस एपिसोड में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल अपनी फिल्म तानाजी के प्रमोशन के लिए आए।बता दें कि गया के सूरज मुंबई में छह साल स्ट्रगल के बाद देश के चर्चित डांस रियलिटी शो में भाग ले रहे हैं। सूरज ने बताया था कि उसने डांस की ट्रेनिंग डांसर और कोरियोग्राफर टेरेंस लेविस से ली है। ट्रेनिंग के बाद दो साल तक साथ में काम भी किया। बता दें कि डिस्टेंस कोर्स के जरिए सूरज ने अपनी स्नातक की पढ़ाई गया कॉलेज से पूरी की। इंटर की परीक्षा देने के बाद ही वे मुंबई की ओर रूख कर गए। फैमिली का पूरा स्पोर्ट सूरज को मिला। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2FOrcgI

