Dance Plus 5: Suraj Priyanka की होगी Top 10 में Entry !

Mohit
0

स्टार प्लस (Star Plus) पर प्रसारित होने वाले डांसिंग रियलिटी शो डांस प्लस 5 (Dance Plus 5) में बिहार के रहने वाले सूरज भार्गव और उत्तराखंड की रहने वाली प्रियंका की जोड़ी एक के बाद एक शानदार परफॉर्मेंस दे रही है। एक के बाद एक वो शानदार एक्ट के जरिए गेस्ट सहित कैप्टन्स के कमेंट्स बटोर रहे हैं पर हाल की परफार्मेन्स में हमें देखने को मिला कि रेमों ने दोनों को और बेहतर करने की सलाह दी। दरअसल हाल ही में दोनों ने अप्सरा आली गाने पर एक्ट किया था जिसमें प्रियंका अपस्रा और सूरज भस्मासुर बने थे। इस एक्ट के लिए दोनों को कुछ खास अंक नहीं मिले , जिसके बाद ये देखना है कि क्या इनकी जोड़ी टॉप १० में जगह बना पाएगी। आपको बता दें कि टॉप ६ का चयन कर लिया गया है, जिसमें दीपिका सुरेश, दि एस क्रू, रुपेश बने, मोनार्क त्रिवेदी, नृत्य कला केंद्र सहित सुभ्रत और संचिता शामिल हैं।इसके अलावा पिछले हफ्ते इस जोड़ी ने बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के सॉन्ग पर परफॉर्म कर उन्हें धमाकेदार ट्रिब्यूट दिया। इस शानदार ट्रिब्यूट के बाद दीपिका पादुकोण इमोशनल हो जाती हैं। उनकी परफॉर्मेंस देखकर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) रोने लगती हैं। सभी कंटेस्टेंट ने कमाल की परफॉर्मेंस दी।डांस रियलिटी शो डांस प्लस 5 (Dance Plus 5) में सारे कंटेस्टेंट दीपिका पादुकोण के गानों पर परफॉर्म करते हैं। इसे देखकर दीपिका पादुकोण इमोशनल हो जाती हैं और कहती हैं, मैंने आज तक कभी अपने पूरे करियर के बारे में सोचा नहीं है। बस काम करती गई, करती गई और आज मुझे आप लोगों के जरिये यह जानने का मौका मिला कि जो मैं आप लोगों के लिए काम करती रही वह सही रहा। वाकई सभी कंटेस्टेंट ने कमाल का डांस किया और इसी वजह से दीपिका पादुकोण को अब तक किए अपने काम के बारे में एक झलक देखने को मौका भी मिला।दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की छपाक को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। केए प्रोडक्शंस और फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा निर्मित छपाक 10 जनवरी को रिलीज होगी। दीपिका पादुकोण फिल्म में एसिड अटैक सरवाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी को पेश कर रही हैं। छपाक के ट्रेलर को खूब पसंद किया गया है और दीपिका पादुकोण की एक्टिंग की भी जमकर सराहना हुई है।बता दें कि गया के सूरज मुंबई में छह साल स्ट्रगल के बाद देश के चर्चित डांस रियलिटी शो में भाग ले रहे हैं। सूरज ने बताया था कि उसने डांस की ट्रेनिंग डांसर और कोरियोग्राफर टेरेंस लेविस से ली है। ट्रेनिंग के बाद दो साल तक साथ में काम भी किया। बता दें कि डिस्टेंस कोर्स के जरिए सूरज ने अपनी स्नातक की पढ़ाई गया कॉलेज से पूरी की। इंटर की परीक्षा देने के बाद ही वे मुंबई की ओर रूख कर गए। फैमिली का पूरा स्पोर्ट सूरज को मिला।सूरज के पिता प्रकाश ज्योतिषी स्टेशन रोड स्थित शनि मंदिर के व्यवस्थापक हैं। माता सरोज देवी गृहिणी है। सभी पंदरिवा चौक के रहने वाले है। बेटे की इस उपलब्धि से माता-पिता भी गदगद है। उन्होंने कहा कि सूरज ने काफी मेहनत कर इस मुकाम को हासिल किया है। डांस प्लस सीजन 05 में वह विजेता बने, यही कामना है। कहा कि लंबे अर्से के बाद बेटे के डांस को टीवी पर देखेंगे। यह डांस प्लस का पांचवां सीजन है। शो में सुपर जज के तौर पर रेमो डिसूजा है। जबकि इस बार शो में चार कैप्टंस को रखा गया है। बता दें कि शो में शक्ति के ना जुडऩे के चलते दो नए कैप्टन को जोड़ा गया है। इस बार शो में कैप्टन के तौर पर धर्मेश येलंडे, पुनीत पाठक, करिश्मा चौहान और सुरेश मुकुंद हैं। वहीं शो को राघव होस्ट कर रहे हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZZpqm2

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top