Dance Plus 5: The Ace क्रू मचाएंगे धमाल, देखें वीडियो

Mohit
0

स्टार प्लस (Star Plus) पर प्रसारित होने वाले डांसिंग रियलिटी शो डांस प्लस 5 (Dance Plus 5) में The Ace क्रू ने अपने परफॉर्मेंस से धमाल मचाते हुए नजर आने वाले हैं। पिछले हफ्ते इस क्रू ने फिल्म आशिकी के तुम ही हो गाने पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दिया था। इस परफॉर्मेंस के लिए कैप्टन सुरेश ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया था। वहीं रेमो ने इस शानदार परफॉर्मेंस के लिए 20 में से 19 प्लस दिए थे। बता दें कि शो में फिनाले की रेस में शामिल होने की जंग चल रही है। साथ ही वोटिंग भी शुरू हो गई है।इस क्रू में चार कोरियोग्राफर हैं। ऑडिशन में क्रू के डांसर रोहन ने बताया ACE का फुलफॉर्म है Artist Creating Elements. इसमें हम सात स्टाइल Enclude करते हैं। इस क्रू को बनाने के लिए हमने 11 स्टेट और 14 सिटी में जा जाकर एक-एक कंटेस्टेंट को लाए हैं और क्रू को तैयार किया है। ऑडिशन में इनके परफॉर्मेंस से पहले एक वीडियो दिखाया गया था जिसमें इस क्रू के बनने की कहानी दिखाई गई। जिसमें रोहन पाल (Rohan Pal), रुबेन लामा (Reuben Lama) से मिले हैं और इस क्रू के लिए देशभर में घूम-घूम कर डांसरों को जोड़ते हैं।इस दौरान वे देश के विभिन्न राज्यों में जाते हैं। इनकी सोच बेस्ट डांस क्रू बनाने का था। इस तरह इस क्रू में 11 राज्यों के डांसर जुड़ जाते हैं। इस क्रू की ये खासियत है कि इसमें भारत के अलग-अलग फ्लेवर के डांसर हैं। जो शो में इंडिया के सामने धमाल मचाएंगे। गौर हो कि रुबेन और रोहन कोरियोग्राफर भी हैं।यह डांस प्लस का पांचवा सीजन है। शो में सुपर जज के तौर पर रेमो डिसूजा है। जबकि इस बार शो में चार कप्टनों को रखा गया है। बता दें कि शो में शक्ति के ना जुड़ने के चलते दो नए कैप्टन को जोड़ा गया है। इस बार शो में कैप्टन के तौर पर धर्मेश येलंडे, पुनीत पाठक, करिश्मा चौहान और सुरेश मुकुंद हैं। वहीं शो को राघव होस्ट कर रहे हैं। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2H6Dbql

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top