
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म टाइगर 3 दीवाली 2023 के अवसर पर रिलीज होगी। यशराज बैनर तले बन रही फिल्म टाइगर 3 में सलमान खान और कैटरीना कैफ की मुख्य भूमिका है। पहले यह फिल्म 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह फिल्म अगले साल दीवाली के मौके पर रिलीज होगी।ये भी पढ़ेंः SC ने एकता कपूर को लगाई फटकार, कहा - आप युवा पीढ़ी के दिमाग को दूषित कर रही हैंयशराज फिल्मस ने सलमान के लुक को शेयर करते हुए लिखा, टाइगर 3 अगले साल दीवाली के मौके पर बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी। गौरतलब है कि टाइगर 3 फिल्म टाइगर फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है। टाइगर 3 में सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ इमरान हाशमी भी लीड रोल में हैं।ये भी पढ़ेंः हैरी पॉटर फिल्म में सबके चहेते हैग्रिड ने 72 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदाअब तक सलमान खान की अधिकतर फिल्में ईद पर रिलीज होती आई हैं। टाइगर 3 को लेकर भी ऐसी चर्चा थी कि फिल्म ईद पर रिलीज होगी पर ऐसा नहीं होगा। इस बार सलमान खान ईद नहीं, बल्कि दिवाली पर कमाल दिखाने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स हैं कि शाहरुख खान की कमबैक फिल्म कही जा रही पठान में जहां सलमान टाइगर के रोल में कैमियो करेंगे, वहीं टाइगर 3 में शाहरुख अपने पठान वाले किरदार में दिखेंगे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/QFrLUe5

