भारत की सबसे खतरनाक खुफिया एजेंसी रॉ को लेकर ऐसा काम करने जा रहे हैं करण जौहर

Mohit
0

करन जौहर ने ट्वीट करते हुए बताया है कि वो रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के फाउंडर रामेश्वर नाथ काव पर फिल्म बनाएंगे। करन की यह फिल्म नितिन गोखले की किताब आरएन काव : जेंटलमैन स्पायमास्टर से प्रेरित होगी जो नवंबर 2019 में ही प्रकाशित हुई है। गौरतलब है कि आरएन काव ने ही भारत की खुफिया एजेंसी रॉ की नींव रखी थी। करन ने अपने ट्वीट में लिखा है कि एक समय का रोमांच जहां पन्नों को फ्रेम में बदला जा रहा है। आप तक ला रहे हैं नितिन गोखले की किताब आरएन काव : जेंटलमैन स्पायमास्टर पर बन रही फिल्म। ज्यादा जानकारी जल्द ही आ रही है। सांख्यिकी मामलों के विशेषज्ञ और लेखक गोखले की किताब में बताया गया है कि कैसे रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) ने दिसंबर 1972 से मई 1975 के बीच सिक्किम के शासक के खिलाफ भारत में इसे शामिल करने के लिए 27 महीने लंबा ऑपरेशन चलाया था। काव ने सिक्किम एकीकरण और 1971 बांग्लादेश मुक्ति युद्ध दोनों में प्रमुख भूमिका निभाई थीं। अपनी पूरी जिंदगी में उन्होंने केवल दो बार ही फोटो खिंचवाए थे। दरअसल काव ने ही 1980 में पंजाब में चल रहे आतंक के दौरान नेशनल सिक्योरिटी गार्ड की स्थापना की थी। वे 1969 से 1977 तक रॉ के प्रमुख के पद पर कार्यरत रहे। उन्होंने ही एविएशन रिसर्च सेंटर, जॉइंट इंटेलीजेंस कमेटी भी बनाई। अपने पद से रिटायर होने के बाद वे सार्वजनिक रूप से बेहद कम ही नजर आते थे। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2tMhZ5s

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top